[entertainment]

ये हैं दुनियां के 10 सबसे अमीर राजघराने , जानिये कैसे करते हैं कमाई

भारत में राजा-महाराजाओं का शासन भले ही अब खत्‍म हो चुका है, लेकिन दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां आज भी राजशाही लागू है। आज भले ही आधी दुनिया में लोकतंत्र कायम हो चूका है फिर भी कुछ देश ऐसे हैं जहाँ आज भी राजशाही है। ये रॉयल परिवार अपना रुतबा बरकरार रखने के लिए काफी हद तक बिज़नस पर निर्भर करते हैं  और  इसी से इनकी जबरदस्त कमाई होती है। तो आज जानते है कुछ ऐसे 10 रॉयल परिवारों के बारें में जिनकी राजशाही आज भी कायम है :-







ये हैं दुनियां के 10 सबसे अमीर राजघराने , जानिये कैसे करते हैं कमाई 

(Top 10 Royal Families )



1 . वजिरालॉन्‍गकॉर्न अदुलयादेज 
शासक : थाइलैंड
 नेटवर्थ: 2.01लाख करोड़ रुपए 

  • अपने पिता भूमिबोल अदुलयादेज की मृत्‍यु होने के बाद वजिरालॉन्‍गकॉर्न ने थाईलैंड की गद्दी संभाली है। पिता की तरह थाईलैंड के राजा रियल्‍टी और डायमंड के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। 
  • इसके अलावा सीमेंट इंडस्‍ट्री में भी उनका बिजनेस वेंचर चलता है। यही नहीं, थाईलैंड के बडे कमर्शियल बैंक सियाम कमर्शियल बैंक में भी उनकी हिस्‍सेदारी है।


2. हसनल बोलकेस 
सुल्तान: ब्रुनोई
 नेटवर्थ: करीब 1.34लाख करोड़ रुपए

  • सोने औ हीरे से अपने लगाव के लिए पहचाने जाने वाले ब्रुनेई के सुल्‍तान अक्‍सर सुर्खियों में रहते हैं। 
  • सुल्‍तान के पास 24 कैरेट सोने से बनी रॉल्‍स रॉयस है। आए दिन उनके लग्‍जरी बंगले और उनकी महंगी कारों का कलेक्‍शन भी हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। 
  • ब्रुनेई के सुल्‍तान की कमाई का सबसे बड़ा जरिया ऑयल और गैस कारोबार है। वह अपनी कमाई बढ़ाने के लिए दुनिया के बड़े फंड्स में भी इन्‍वेस्‍ट करते हैं।


3. अब्दुला बिन अब्दुल अजीज अलसौद
किंग: सऊदी अरब 
नेटवर्थ: करीब1.24लाख करोड़ रुपए 







  • सऊदी अरब में राजनीतिक सुधार करने वाले अब्‍दुला बिन अब्‍दुल अजीज अलसौद को उनकी लग्‍जरी लाइफ के लिए जाना जाता था।
  •  शाह ने देश में स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया था। उन्‍होंने देश में कुछ पुलिस सुधार भी लागू किए थे। 
  • इनकी कमाई का बड़ा जरिया ऑयल एक्‍सपोर्ट रहा। देश के कुल ऑयल एक्‍सपोर्ट में उनका हिस्‍सा 18 फीसदी था। उनके बाद उनके बिजनेस को उनका परिवार चला रहा है।
  • हाल में ही में नए किंग सलमान ने दुनिया का सबसे बड़ा फंड बनाया है। इसके जरिए दुनियाभर के फाइनेंशियल मार्केट में इन्वेस्ट कर बड़े रिटर्न हासिल किए जाएंगे।


4. खलीफा बिन जायद अल नाहम
सुल्‍तान: अबु धाबी 
नेटवर्थ: 1.05लाख करोड़ रुपए 

  • यूएई की सबसे अमीर श्‍ख्सियत में से एक हैं शेख खलीफा। वह यूएई के प्रेसिडेंट हैं और 2004 से यहां के शासक हैं।
  • फोर्ब्‍स की मानें तो अल नाहम की आय का एक बड़ा हिस्‍सा क्रूड ऑयल से आता है। 
  •  इसके अलावा यह 62,700 करोड़ डॉलर का सबसे बड़ा फंड भी चलाते हैं।


5. मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम
 दुबई के अमीर शेख 
नेटवर्थ: 27हजार करोड़ रुपए

  • दुबई के सबसे अमीर शेखों की लिस्‍ट में मोहम्‍मद बिन राशिद अल मक्‍तूम सबसे ऊपर आते हैं। वह रॉयल फैमिली के मेंबर हैं। 
  • वह साल 2006 से यूएई के वाइस प्रेसिडेंट और प्रधानमंत्री के पद पर काबिज हुए हैं और सत्‍ता संभाल रहे हैं। 
  • अल मक्‍तूम की कमाई का जरिया दुबई से चलने वाली लग्‍जरी यॉट हैं। इसके अलावा वह क्रूड ऑयल में इन्‍वेस्‍ट करके भी अपनी कमाई बढ़ाते हैं।


6. हैंस एडम सेकेंड 
प्रिंस: लिचटेंस्टेन (यूरोप) 
नेटवर्थ: 23हजार करोड़ रुपए 

  • यूरापीय देश लिचटेंस्‍टेन के प्रिंस हैंस एडम सेकेंड का नेटवर्थ 23 हजार करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा है। 
  •  लिचटेंस्‍टेन स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच बसा एक छोटा सा देश है, जहां आज भी राजशाही मौजूद है। 
  •  इनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया ग्लोबल ट्रस्ट में हुए इन्वेस्टमेंट से आता है। प्रिंस एडम को यूरोप में अपनी लग्‍जरी लाइफ जीने के लिए जाता है।
7. अहमद बिन खलीफा अल थानी 
पूर्व शेख:  कतर
नेटवर्थ:  16हजार करोड़ रुपए

  •  कतर की रॉयल फैमली के शेख हमद बिन खलीफा की आय का मुख्य स्रोत्र ऑयल एंड गैस सेक्टरमीडिया और इन्वेस्टमेंट है।
  • फोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल नेट वर्थ 16 हजार करोड़ रुपए है।
  •  इसके अलावा अपनी कमाई बढ़ाने के लिए खलीफा बड़ा कर्ज देने के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं।



8. अल्बर्ट द्वित्या 
 प्रिंस: मोनाको
 नेटवर्थ: 6700हजार करोड़ रुपए

  • फ्रांस के स्‍वतंत्र माइक्रोस्‍टेट देश मोनाको के प्रिंस अल्‍बर्ट का कुल नेटवर्थ 6700 करोड़ रुपए है।
  • फोर्ब्‍स के मुताबिक उनकी देश की कई बड़ी कंपनियों में हिस्‍सेदारी है। इन कंपनियों से उनको हासिल होने वाली रॉयल्‍टी उनकी कमाई का अहम हिस्‍सा है।
  • इसके अलावा उनकी हिस्‍सेदारी दुनिया के दूसरे बड़े फंड हाउस में भी है ।


9. कबूस बिन सईद अल सईद
 सुल्तान,ओमान कुल
 नेटवर्थ: 5000हजार करोड़ रुपए







  • ओमान के सुल्तान कबूस बिन सईद की कुल नेटवर्थ 70 करोड़ डॉलर यानी 5 हजार करोड़ रुपए है। 
  • उनकी आय का बड़ा हिस्सा ऑयल एंड गैस से आता है। 
  • उनकी आय का बड़ा हिस्सा फाइनेंशियल एसेट में भी लगा है।


10. जुआन कार्लोस आई
किंग,स्पेन कुल 
नेटवर्थ: 335करोड़ रुपए

  • स्पेन के किंग दुनिया में अपनी लग्‍जरी लाइफ के लिए काफी फेमस हैं। उनका रहन-सहन और लाइफस्‍टाइल आए दिन अखबारों और मैगजीन का हिस्‍सा बनता है। 
  • इनकी आय का बड़ा हिस्सा फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट के जरिए आता है। - इसके अलावा इन्होने कई बड़ी फॉरेस्ट सेंचुरी में भी पैसा लगाया हुआ है।
ये हैं दुनियां के 10 सबसे अमीर राजघराने , जानिये कैसे करते हैं कमाई ये हैं दुनियां के 10 सबसे अमीर राजघराने , जानिये कैसे करते हैं कमाई Reviewed by Ankita on मंगलवार, दिसंबर 27, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...