ये हैं भारतीय टीवी की टॉप 10 लोकप्रिय अभिनेत्रियां
टीवी सीरियल भारत मनोरंजन का सबसे लोकप्रिय साधन है , टीवी के पात्र असल ज़िन्दगी में भी लोगों के बीच इतने लोकप्रिय हैं की महिलाओं के लिए गॉसिप का स्त्रोत हैं। टीवी सीरियल की अभिनेत्रियां जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही टैलेंटेड भी। टीवी अभिनेत्रियों की टॉप 10 की सूची इस प्रकार है :-
ये हैं भारतीय टीवी की टॉप 10 लोकप्रिय अभिनेत्रियां
10. सोनारिका भदौरिया
सोनारिका भदौरिया एक भारतीय अभिनेत्री है जिन्हें टीवी और तेलुगु फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता है। वह लाइफ ओके पर कार्यक्रम देवों के देव महादेव में उनके निभाए माता पार्वती के किरदार से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
9. कृतिका कामरा
कृतिका को भारतीय टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उनका जन्म 25 अक्टूबर 1988 को मध्यप्रदेश में हुआ। वर्ष 2007 से उन्होंने टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई अहम भूमिकाएं निभाई। उन्हें इंडियन टैली अवार्ड्स में 2012 में बेस्ट इंडियन एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिल चूका है।
8. श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जिन्हें टेलिविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से भी जाना जाता है। श्वेता तिवारी मशहूर धारावाहिक बिग बॉस की विजेता रह चुकीं हैं।
जेनिफर विंगेट टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेत्री हैं जो कई धारावाहिकों में दिख चुकी हैं। 2013 से वो सरस्वतीचंद्र नामक धारावाहिक में कुमुद का किरदार निभा रही हैं।इन्होंने 2012 में अपने दोस्त और दिल मिल गए के सह कलाकार करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी।नवम्बर 2014 में दोनों का तलाक हो गया।
6. हिना खान
मासूमियत से भरी अदाकारी ने हिना खान को लोगों की चहेती अभिनेत्री बना दिया है। ईस्टर्न मैगज़ीन द्वारा 2013 में हिना को 50 सेक्सिएस्ट एशिया महिलाओं की सूचि में शामिल किया गया था। ये रिश्ता क्या कहलता है नामक सीरियल में उनके द्वारा निभाए गए अक्षरा के किरदार के लिए उन्हें 2014 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से भी समानित किया गया है।
5. सनाया ईरानी
सनाया ईरानी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। उन्होने अपनी पहली मुख्य भूमिका स्टार वन के धारावाहिक मिले जब हम तुम में निभाई। सनाया स्टार प्लस के धारावाहिक इस प्यार को क्या नाम दूं? में खुशी कुमारी गुप्ता की भूमिका से घर-घर में पहचानी जाने लगी। सनाया ने यशराज बैनर की फिल्म फना में एक छोटी-सी भूमिका भी निभाई।हाल ही में उन्होने कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक रंगरसिया में पार्वती (पारो) नामक मुख्य भूमिका भी निभाई।
4. देवोलीना भट्टाचार्य
साथ निभाना साथिया में उन किरदार गोपी अहम मोदी के किरदार से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। उन्हें कई अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिल चूका है। देवोलीना का जन्म 22 अगस्त 1990 को असम में हुआ था।
3. रागिनी खन्ना
रागिनी खन्ना एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। वे कई धारावाहिकों में कार्य कर चुकी है जिसकी शुरुआत उन्होंने भास्कर भारती और राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी से की। ससुराल गेंदा फुल में मुख्य भूमिका अदा करने के लिये जाती है जो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता था। वे गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक (कॉमेडी सर्कस) व टीवी अभिनेत्री सौम्या सेठ की ममेरी बहन है।
2. दृष्टि धामी
दृष्टि धामी भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है। वह दिल मिल गए, गीत हुई सबसे पराई और मधुबाला धारावहिक के लिए जानी जाती है। झलक दिखला जा के छठे संस्करण की वो विजेता है।
ये हैं भारतीय टीवी की टॉप 10 लोकप्रिय अभिनेत्रियां
Reviewed by Ankita
on
शुक्रवार, जनवरी 06, 2017
Rating:
