जानिये किसके सिर सजा Manali Winter Queen 2017 का ताज़
विवादों में घिरी शरद सुंदरी 2017 के लिए 10 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले के बीच यह ताज शिमला की श्रेया मोक्टा ने हासिल किया। शरद सुंदरी श्रेया ने विंटर कार्निवाल-2017 की विंटर क्वीन का खिताब अपने नाम कर लिया।
जानिये किसके सिर सजा Manali Winter Queen 2017 का ताज़
चंडीगढ़ की दीपिका फर्स्ट रनरअप रही जबकि तीसरे स्थान पर चम्बा की ईशा रही। इस खिताब को पाने के लिए कड़कती ठंड में 10 शरद सुंदररियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मनु रंगशाला में शरद सुंदरी प्रतियोगिता चल रही थी तो आसमान से बर्फ के फाहे भी मनाली को सुंदर बनाने में जुटे हुए थे।
आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने विजेता रही श्रेया मोक्टा के सिर जीत का ताज पहनाया।
शून्य से नीचे तापमान में भी दिखा जोश
शून्य से नीचे चल रहे तापमान के बीच यहां सुंदरियों का भी जोश देखने वाला था। इन शरद सुंदरियों ने कार्निवाल की तीसरी संध्या में रौनक ला दी। ताज को लेकर छिड़ी जंग के चलते शरद सुंदरियों ने प्रतिस्पर्धा में अपने हुनर का जादू चलाया।
पहले दौर में 10 शरद सुंदरियों श्रेया मोक्टा, अनु वैद्य, श्रुति, प्रियंका, रुपासी, सोनिया, ईषा, दीपिका, गिरीषा और टीशा का चयन किया गया। 10 शरद सुंदरियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुक्रवार रात करीब 10 बजे मंच से जैसे ही शरद सुंदरी का ऐलान हुआ तो पंडाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।
सुंदरियों के बीच हुए इस मुकाबले के बाद प्रतियोगिता के अंतिम दौर में जजों के सवालों में अव्वल आने वाली श्रेया मोक्टा के सिर देर रात जीत का ताज सज पाया।
जानिये किसके सिर सजा Manali Winter Queen 2017 का ताज़
Reviewed by Ankita
on
शनिवार, जनवरी 07, 2017
Rating:
