[entertainment]

जरा बचके : ये हैं कुत्तों की 10 सबसे खतरनाक नस्ले

सदियों से कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त और वफादार साथी माना जाता रहा है। पालतू जानवरों में कुत्ते हमारे दिल के सबसे करीब होते हैं, क्योंकि कुत्तों को दोस्ती का हुनर मालूम होता है। कहते हैं कि कुत्ते जज़्बात समझते हैं और इसलिए इंसानों से एक जज़्बाती रिश्ता बना लेते हैं।






जरा बचके : ये हैं कुत्तों की 10 सबसे खतरनाक नस्ले 



कुत्ता अपने मालिक की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने को तैयार रहते हैं, ये तो हम सभी अच्छे से जानते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कुत्तों की कई नस्लें इतनी खतरनाक होती हैं कि वो पल भर में किसी की जान भी ले सकते हैं।

10. चाउ-चाउ, भोली शक्ल पर गुस्सैल रवैया(Chow Chow)



जरा रुकिये, इससे पहले कि आप इसकी मासूम सी शक्ल और क्यूटनस पर दिल हार बैठे, मैं आपको बता दूं कि ये अपने गुस्सैल रवैये के लिए पहचाना जाता है। 'चाउ-चाउ' प्रजाति के कुत्ते को सहलाना या प्यार करना भी कई बार आपको भारी पड़ सकता है। अगर इस प्रजाति के कुत्तों को सही ढंग से ट्रेन ना किया जाए तो ये बहुत ही आक्रामक हो सकते हैं। 

9. बड़े बड़े डरते हैं ग्रेट डेन की लंबाई से (Great Dane)



ग्रेट डेन नस्ल के कुत्ते सबसे लंबे होने का रिकॉर्ड अपने पास रखे हुए हैं। जहां एक तरफ इसकी लंबाई हमें आकर्षित करती है तो वहीं दूसरी तरफ इसके बड़े आकार के कारण बच्चे तो क्या बड़े भी इससे घबराते हैं। वैसे तो ये बहुत ही शांत होते हैं लेकिन कई दफा इन्हें खूंखार रूप धारण करने में भी वक़्त नहीं लगता है। अगर इन्हे सही से ट्रेन किया जाए तो ये सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन पालतू जानवर साबित हो सकते हैं। लेकिन सही ट्रेनिंग ना मिलने पर इस नस्ल के कुत्ते आपकी जान के दुश्मन भी साबित हो सकते हैं। 

8. बहुत ही सतर्क होते हैं प्रेसा कैनेरियो (Presa Canario)








यह कुत्तों की बहुत ही सतर्क प्रजाति है। 'प्रेसा कैनेरियो' नस्ल के कुत्ते बहुत ही खौफनाक होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में आप पर हमला भी कर सकते हैं। इस कुत्ते का एक हमला शिकार को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इस प्रजाति के कुत्तों की चमड़ी मोटी, हड्डियां घनी और बड़ा सिर होता है।

7. कई देशों में बैन है फिला ब्रेसेलिअरो (Fila Brasileiro)



इस कुत्ते को ब्राजील के मास्टिफ़ के रूप में जाना जाता है। फिला ब्रेसेलिअरो प्रजाति के कुत्ते मनमौजी और गुस्सैल किस्म के होते है। इस ब्रीड को ट्रेन करने की कोशिश पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाती। गुस्सैल रवैये के चलते इंग्लैड, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क जैसे कई देशों में 'फिला ब्रेसेलिअरो' पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

6. लड़ाकू स्वाभाव के होते हैं टोसा इनु (Tosa Inu)



टोसा इनु एक जापानी प्रजाति है। मूल रूप से इसका जन्म एक लड़ाकू कुत्ते के रूप में हुआ था। आज भी आप दुनिया के कई हिस्सों में इनकी लड़ाईयों को देख सकते हैं। टोसा इनु प्रजाति के कुत्ते सुरक्षात्मक, साहसी और निडर प्रकृति के होते हैं पर इनकी खतरनाक छवि के चलते ये हॉंगकॉंग, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे कई देशों में प्रतिबंधित हैं।

5. शिकारी प्रवृत्ति के होते हैं डोगो अरजेनटिनो (Dogo Argentino)



बड़े और बलवान दिखने वाले ये सफेद कुत्ते भले ही आपको प्यारे लगें, लेकिन असल में इस प्रजाति के कुत्ते शिकारी किस्म के होते हैं। इनका इस्तेमाल डॉग फाइटिंग में किया जाता है। इस प्रजाति के कुत्तों की छवि भी कुछ खास अच्छी नहीं है और ये भी कई देशों में प्रतिबन्ध का दंश झेल रहे हैं।

4. पांच सबसे खतरनाक कुत्तों में शुमार है जर्मन शैफर्ड (German Shepherd)



इस कुत्ते को आपने पुलिस और आर्मी के पास सबसे ज़्यादा देखा होगा, क्योंकि ये समझदार, आक्रामक, निडर और आत्मविश्वासी होते हैं। लेकिन अगर इन्हे सही से प्रशिक्षित ना किया जाए तो यह अपने मालिक सहित किसी पर भी जानलेवा हमला कर सकता है। ये अन्य कुत्तों के साथ लड़ने में भी माहिर है। आंकड़ों की माने तो जर्मन शैफर्ड पांच सबसे ख़तरनाक कुत्तों में से एक माना जाता है।

3. भेड़िये के करीबी रिश्तेदार होते हैं साइबेरियन हस्की (Siberian Husky)



ये एक मध्यम आकार की प्रजाति होती है। सामान्यतः ये बहुत ही स्नेही और वफादार होते हैं, लेकिन कई बार लोगों को नुकसान पहुंचाने के कारण यह चर्चा का विषय बनते हैं। इन कुत्तों को भेड़ियों का करीबी रिश्तेदार माना जाता है। ये वैसे तो बहुत समझदार होते हैं लेकिन खराब प्रशिक्षण के चलते ये जानवरों और इंसानों दोनों के लिए ही घातक हो सकते हैं। इन पर काबू करना सबके बस की बात नहीं है।

2. लोगो को जान से मार सकते हैं रॉटविलर (RottWieler)








अगर आप इसे पालने की सोच रहे हैं, तो दो मिनट रुकिए और ये जान लीजिए कि यह लोगों को घायल करने जैसी खबरें बना चुका है। इस कुत्ते की पहचान इसका खतरनाक रवैया है। ये बहुत ही गुस्सैल किस्म के होते हैं।रॉटविलर लोगों को जान से मारने की क्षमता रखता है। इस कुत्ते का जबड़ा और शरीर बेहद शक्तिशाली होता है। खतरनाक कुत्तों की लिस्ट में इनका नाम नम्बर दो पर आता है।

1.सबसे खतरनाक कुत्ता है पिटबुल (PitBull)



अगर आपको कहीं पिटबुल प्रजाति का कुत्ता दिख जाए तो गलती से भी इसे भड़काने या डराने की कोशिश करने की गलती मत कीजिएगा, वरना आपको इनके कहर से कोई नहीं बचा सकता। पिटबुल की काटने की शैली सभी कुत्तों की तुलना में अलग होती है जो आपको अधिक से अधिक चोट दे सकती है। पिटबुल किसी अन्य नस्ल की तुलना में लोगों पर सबसे अधिक हमला करने के लिए कुख्यात है।


जरा बचके : ये हैं कुत्तों की 10 सबसे खतरनाक नस्ले जरा बचके : ये हैं कुत्तों की 10 सबसे खतरनाक नस्ले Reviewed by Ankita on शुक्रवार, दिसंबर 30, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...