[entertainment]

पी वी सिंधु के जीवन से जुड़े ये 10 रोचक तथ्य जरूर पढ़े

पुसरला वेंकट सिंधु (Pusarla Venkat Sindhu) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं।वे एक भारतीय जाट परिवार से है। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है।आइये जानते है पीवी सिंधु के जीवन से जुड़े ये रोमांचक तथ्य जो अब तक आप नहीं जान पाये :-







पी वी सिंधु के जीवन से जुड़े ये 10 रोचक तथ्य जरूर पढ़े(Interesting Facts about Indian Shuttler P.V. Sindhu)


1. पी वी सिंधु भारत की ऐसी पहली बैडमिंटन खिलाड़ी है जिन्होंने ओलिंपिक में रजत पदक जीता। 







2. पी वी सिंधु को मार्च 2015, में पद्म श्री से नवाजा गया।  पद्म श्री प्राप्त करने वाली वह सबसे युवा खिलाड़ी है। 

3. भारत पेट्रोलियम ने पी वी सिंधु को जुलाई 2013, में सहायक खेल प्रबंधक के रूप में प्रयुक्त किया। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीत के बाद, पी वी सिंधु को  उप खेल प्रबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया था।

4. पी वी सिंधु को राजीव खेल रत्न (2016) , और अर्जुन अवॉर्ड (2013 ) से भी सम्मानित किया जा चूका है।

5. उबेर कप 2010 ,में पी वी सिंधु भारतीय राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं। 

6. 1 दिसम्बर ,2013 को उन्होंने कनाडा की ली मिशेल को मात्र 37 मिनट में हराकर मकाऊ ओपन ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीता। 

7. सिंधु के पिता पीवी रमणा अर्जुन अवॉर्डी रह चुके हैं। 

8. कॉमनवेल्थ युथ गेम्स 2011 में पीवी सिंधु स्वर्ण पदक जीत चुकी है। 






पी वी सिंधु के जीवन से जुड़े ये 10 रोचक तथ्य जरूर पढ़े पी वी सिंधु के जीवन से जुड़े ये 10 रोचक तथ्य जरूर पढ़े Reviewed by Ankita on मंगलवार, दिसंबर 27, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...