[entertainment]

राजनाथ सिंह के प्रेरणादायक विचार हिंदी में

भारत के गृहमंत्री व् प्रमुख राजनितिज्ञ श्री राजनाथ सिंह जी प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, पर शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए।राजनाथ सिंह एक कृषक परिवार में पैदा हुए।  श्री राजनाथ सिंह को आज भी उनकी साफ़ छवि के कारण सत्ता एव विपक्ष दोनों से सम्मान  मिलता है। 







राजनाथ सिंह के प्रेरणादायक विचार हिंदी में ( Inspirational Quotes from Sh. RajNath Singh in Hindi)



राजनाथ सिंह के बारें में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 
जन्मतिथि : 10  जुलाई , 1951 
जन्मस्थान : भाबौरा  (उत्तर प्रदेश  )
पिता का नाम :राम बदन  सिंह 
माता का नाम : गुजराती देवी 
पत्नी :सावित्री सिंह 
बच्चे :पंकज सिंह ,नीरज सिंह , अनामिका सिंह। 

Quotes :-

हमें पारंपरिक सामाजिक मूल्यों पर बल देना होगा जो सुंदरता के नाम पर इस तरह के अभद्र प्रदर्शन की अनुमति नहीं देते। 


धर्मनिरपेक्षता देश में सबसे ज्यादा दुरूपयोग किया जाने वाला शब्द है। इसका अंत होना चाहिए इस शब्द के दुरूपयोग से समाज में तनाव का माहौल है।


यह एक पद नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है इसको मैं बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूँ।  


सबसे पहले, भारतीय युवाओं के पाश्चात्यकरण बंद कर देना चाहिए। मिस यूनिवर्स या मिस वर्ल्ड के रूप में भारतीय लड़कियों का प्रक्षेपण एक गहरी साजिश के तहत देश में सौंदर्य प्रसाधनों को बढ़ावा देना है। नग्नता और अश्लीलता कभी भी सुंदरता के मापदंड नहीं हो सकते। 







हम सबका मानना है की हम सब धारा  377 का समर्थन करते हैं क्योंकि समलैंगिकता एक अप्राकृतिक कृत्य है जिसका किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं किया जा सकता। 


मुग़ल शासक जानते थे गायों को मारकर या गायों का वध करने वालों को समर्थन देकर वे लंबे समय तक राज नहीं कर सकते। यहाँ तक कि बाबर ने खुद कहा  था हम एक समय में दो बातें नहीं कर सकते : या तो हम लोगों के दिलों पर राज कर सकते या गाय का मांस खा सकते हैं। 


विश्व में संस्कृत के अलावा ऐसी कोई भाषा नहीं है जो जटिल दार्शनिक सवालों के जवाब देती हो। आज कला , साहित्य , विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में लोग संस्कृत को स्वीकार कर रहे है यह सबसे उपयोगी भाषा है। 


मैं आप सबको स्प्ष्ट करना चाहता हूँ मैं एक आरएसएस स्वयसेवक हूँ और प्रधानमंत्री जी भी एक आरएसएस स्वयेवक है , इसमें किसको किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। 






राजनाथ सिंह के प्रेरणादायक विचार हिंदी में राजनाथ सिंह के प्रेरणादायक विचार हिंदी में Reviewed by Ankita on बुधवार, दिसंबर 21, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...