इन 8 कारणों से लड़कों को होती है उम्र में खुद से बड़ी लड़कियां पसंद
हमारे समाज में जब आज भी प्यार की बात होती है तो यही कहा जाता है कि प्यार अँधा होता है। वैसे जब प्रीत लगे गधी से तो घोड़ी क्या काम जी हाँ प्यार के मामले में न रंग रूप न जात -पात ना उम्र मायने रखती है। जब किसी इंसान से प्यार होता है तो उस शख्स के बिना दुनिया अधूरी -अधूरी सी लगती है। अधीकतर मामलों में ये देखा गया है कि लड़कों को अपने से उम्रदराज लडकियां या यूं कह लीजिये महिलाएं ज्यादा पसंद आती है , बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट के मैदान तक आपको ऐसे कपल मिल जाएंगे जहां उम्र में 8 -10 साल तक का अंतर होता है पर फिर भी कभी आपने सोचा है कि लड़कों को अपने से उम्रदराज़ महिलाएं ही क्यों पसंद आती हैं अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते चलें :-
इन 8 कारणों से लड़कों को होती है उम्र में खुद से बड़ी लड़कियां पसंद
1. अनुभवी होती हैं
बड़ी उम्र की लड़कियां पर्सनल और प्रोफ़ेशनल, दोनों ही फ्रंट पर अनुभवी होती हैं। इस वजह से लड़के उनसे अपनी समस्याओं के बारे में सलाह लेने में ज्यादा कम्फ़र्टेबल होते हैं। वे उनसे कई मुद्दों पर खुलकर बात कर पाते हैं।
2. ईमानदार होती हैं
चूँकि वो अनुभवी हैं इसलिए वो अच्छा-बुरा दोनों तरह का वक़्त देख चुकी हैं। इसलिए वो रिश्ते को ज्यादा ईमानदारी से निभाती हैं। लड़के उनपर ज्यादा अच्छे से भरोसा कर पाते हैं।
3. आपकी प्राइवेसी का सम्मान करती हैं
बड़ी उम्र की लड़कियां आत्मनिभर्र होने के साथ ही ज्यादा प्रैक्टिकल भी होती हैं। वो परिस्थितियों को अच्छी तरह समझती हैं और आपको जरूरी स्पेस देती हैं और रिश्ते में प्राइवेसी के महत्व को भी समझती हैं।
4. केयरिंग होती हैं
आपने अक्सर रिश्तों में लड़कों को ही लड़कियों को पैम्पर करते हुए देखा होगा। लेकिन अगर लड़की की उम्र लड़के से बड़ी होगी तो वो अक्सर उसे छोटे बच्चे की तरह ट्रीट करेगी और उसकी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेगी। वो उसके लिए थोड़ी ज्यादा प्रोटेक्टिव भी रहेगी। अधिकतर लड़कों को उनकी यह बातें पसंद आती हैं।
5. अन्य रिश्तों को भी संजोकर रखती हैं
अगर आप किसी से जिंदगीभर का रिश्ता चाहते हैं तो आप ये भी उम्मीद करते हैं कि आपका पार्टनर आपके परिवार को भी साथ लेकर चले। बड़ी उम्र की लड़कियां ज्यादा व्यवहारकुशल होती हैं और वो अपनी समझदारी से सामने वालों का दिल आसानी से जीत सकती हैं।
6. रिश्ते को संभालकर रखती हैं
कच्ची उम्र के प्यार की उम्र ज़्यादा नहीं होती क्योंकि इस दौरान आप चीजो को गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन एक उम्र गुजर जाने के बाद लड़कियों में गंभीरता आ जाती हैं और वो इस रिश्ते को समझदारी के साथ संभालकर रखने में सक्षम हो जाती हैं।
7. जिम्मेदारी संभालना जानती हैं
आज के ज़माने की बात करें तो लड़के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली लड़किओं की चाहत रखते हैं। उम्र में बड़ी लड़कियों में आत्मविश्वास ज्यादा होता हैं और वो इतनी अनुभवी भी होती हैं कि अपने पार्टनर के काम और जिम्मेदारियों को बाँट लें।
8. आर्थिक रूप से सक्षम होती हैं
लड़कियों की तरह ही लड़कों के लिए भी यह बात मायने रखती है। आर्थिक रूप से सक्षम लड़कियों की ओर लड़के जल्दी आकर्षित होते हैं। आर्थिक रूप से सक्षम होने से लड़कियां इंडिपेंडेंट बनती हैं और पैसों के महत्व को भी समझने लगती हैं। उनकी यहीं बात लड़कों को भाती है।
चलिए हम तो सिर्फ इतना ही कह सकते हैं "न उम्र की सीमा हो ना जन्मों का हो बंधन , जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। "
इन 8 कारणों से लड़कों को होती है उम्र में खुद से बड़ी लड़कियां पसंद
Reviewed by Ankita
on
शुक्रवार, दिसंबर 30, 2016
Rating:
