[entertainment]

ये हैं भोजपुरी सिनेमा की टॉप 10 अभिनेत्रियां

भोजपुरी सिनेमा दिन प्रति दिन अपना विस्तार क्षेत्र बढ़ा  रहा है, उत्तर प्रदेश , बिहार और झारखण्ड तक ही सीमित ना होकर अब भोजपुरी फिल्में पंजाब , गुजरात और हरियाणा में भी देखी  और सराही जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों में अभिनेत्रियों को उनकी खूबसूरती और अदाओं के लिए ही नहीं बल्कि  अभिनय कौशल के लिए भी सराहना मिलती है आज इस पोस्ट में हमने भोजपुरी फिल्मों की टॉप 10 अभिनेत्रियों की सूचि तयार की है तो आइये देखते हैं कौन है टॉप 10  भोजपुरी अभिनेत्रियां :-






ये हैं भोजपुरी सिनेमा की टॉप 10 अभिनेत्रियां 



10. सुरभी शर्मा 



उत्तरप्रदेश में जन्मी और पली बड़ी सुरभी शर्मा एक वक़्त पर निर्माता -निर्देशकों की पहली पसंद हुआ करती थी , पर वक़्त के साथ उनके करिअर ग्राफ में बदलाव आया , लेकिन आज भी सुरभी शर्मा दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाये हुए है , दर्शक आज भी इस बेहतरीन अदाकारा को परदे पर देखने के लिए इकठ्ठा हो जाते है। 

9. रिंकू घोष 



मिस मुम्बई 1996 रह चुकी रिंकू घोष को भोजपुरी सिनेमा की ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाता है। भोजपुरी सिनेमा के अलावा रिंकू घोष ने कई बॉलीवुड फिल्मों के\में भी काम किया परंतु कुछ सफल नहीं रही। 2013 में आई भोजपुरी फिल्म 'रखवाला ' इन अंतिम प्रदर्शित फिल्म है। 

8. संभावना सेठ 



भोजपुरी सिनेमा की सबसे चार्मिंग और बेहतरीन अदाकाराओं में इनकी गिनती की जाती है। संभावना सेठ रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 2 और सीजन 8 में भी प्रतिभागी रह चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने कुछ आइटम नंबर भी किए हैं। सम्भावना को समाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए भी जाना जाता है। 

7. पाखी हेगड़े 








दूरदर्शन के कार्यक्रम 'मैं बनूंगी मिस इंडिया ' से अपने एक्टिंग करिअर की शुरुवात करने वाली पाखी आज कई बेहतरीन भोजपुरी और मराठी फिल्मों में काम  हैं। उन्होंने अमिताभ बचन के साथ 'गंगा देवी ' फिल्म में भी काम किया है। भोजपुरी सिनेमा में पाखी हेगड़े को उनकी अदाकारी के लिए याद किया जाता  है। 

6. गुंजन पन्त 



बेहद खूबसूरत और काम उम्र में ही अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री गुंजन पन्त आज निर्देशकों की चहेती अभिनेत्री हैं। 'घाघरा चोली ' और 'क़ुतुब मीनार हिलेला ' उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में हैं। 

5. रानी चटर्जी 


रानी जितना एक्टिंग में निपुण हैं उतना ही डांसिंग में परिपूर्ण। बहुत ही कम समय में रानी ने खुद को भोजपुरी सिनेमा में स्थापित कर लिया हैं। ' नागिन ' और 'रानी नंबर 786 ' उनकी कुछ सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। 

4. आम्रपाली दुबे 



आम्रपाली दुबे एक इंडियन टीवी कलाकार और भोजपुरी अभिनेत्री हैं।  उनकी पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी सुपरहिट रही। 

3. काजल राघवानी 


काजल बहुप्रतिभा धनी अभिनेत्री हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ उनकी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान ' उनके करियर की जबरदस्त हिट रही। 

2. अंजना सिंह 


अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अदाकारा हैं वो एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर में  एक साथ 17 फिल्में  साइन की। अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे आकर्षक व मनोरंजक अभिनेत्री हैं। 

1 .अंतरा विश्वास ( मोनालिसा )


बेहद कामुक और कुशल नृत्यंगना अंतरा विश्वास को भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा के नाम से जाना जाता हैं। 
मोनालिसा को भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन के रूप में भी जाना जाता है। 







अगर इस लिस्ट में कोई त्रुटि हो तो आप कमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं। 




ये हैं भोजपुरी सिनेमा की टॉप 10 अभिनेत्रियां ये हैं भोजपुरी सिनेमा की टॉप 10 अभिनेत्रियां Reviewed by Ankita on शनिवार, दिसंबर 31, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...