[entertainment]

कौन थे संता क्लॉज़ और क्यों मनाया जाता है क्रिसमस

ईसाइयों का त्यौहार क्रिसमिस एक मात्र ऐसा पर्व है जिस दिन लगभग पूरे विश्व भर में अवकाश रहता है। यह हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है तथा उससे पिछले दिन क्रिसमिस इव के रूप में मनाया जाता है। बच्चो को इस  त्यौहार का बेसब्री से इंतज़ार रहता है , क्योंकि इस दिन संता क्लाउस सपनो की दुनिया से निकलकर हक़ीक़त में उनके लिए मिठाई और खिलौने लेकर आता है।






कौन थे संता क्लॉज़ और क्यों मनाया जाता है क्रिसमस 


 संता क्लॉज़ की हक़ीक़त क्या है यह आज भी एक रहस्य है।  कुछ लोगों का मानना है कि संता क्लॉज़ भगवान की ओर भेजा गया दूत है, तो कुछ लोगों का मानना है कि संता क्‍लॉज यीशु के  पिता है और इसलिए अपने बेटे के जन्मदिन पर बच्चों को गिफ्ट देने आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिंगल बेल गाते हुए और लाल रंग की ड्रेस पहने संता क्‍लॉज का क्रिसमस से क्या रिश्ता है। 







संता क्लॉज़ का क्रिसमस से नहीं है कोई रिश्ता फिर उनके बिना क्रिसमस संभव नहीं 


आपको जानकर हैरत होगी कि संता क्‍लॉज का क्रिसमस से कोई संबंध नहीं है। ऐसे प्रमाण मिलते हैं कि तुर्किस्तान के मीरा नामक शहर के बिशप संत निकोलस के नाम पर सांता क्‍लॉज का चलन करीब चौथी सदी में शुरू हुआ था, वे गरीब और बेसहारा बच्‍चों को तोहफे दिया करते थे।ब कारण चाहे जो भी हो, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि क्रिसमस बिना संता क्‍लॉज के मनाया नहीं जा सकता है या दूसरे शब्दों में संता क्‍लॉज के बिना क्रिसमस संभव नहीं इसलिए आप भी अपने बच्चों संग इस पर्व का लुत्फ उठाइए और खुद ही अपने बच्चों के लिए संता क्‍लॉज बनकर उनके नन्हें सपनों को पूरा कीजिए।

क्रिसमस से जुड़े कुछ एक रोचक तथ्य 


  1. कई देशों क्रिसमस को सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। 
  2. क्रिसमस प्रभु यीशु यानी ईसा मसीह के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। 
  3. क्रिसमस के पहले दिन 24 दिसम्बर से ही कई यूरोपीय देशो में समारोह शुरू हो जाते है। 
  4. ब्रिटेन व राष्ट्रमंडल देशों में क्रिसमस का अगला दिन यानी 26 दिसम्बर बॉक्सिंग डे (Boxing Day) के रूप मे मनाया जाता है। 
  5. र्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में क्रिसमस 6 जनवरी को मनाया जाता है। 
  6. यह एक मात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 
  7. क्रिसमस के दिन से 12 दिन तक क्रिसमसटाइड उत्सव की शुरुआत होती है। 
  8. क्रिसमस को कई धर्मनिरपेक्ष और गैर ईसाई लोग भी एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में सेलिब्रेट करते है। 
दोस्तों कैसी  लगी आपको यह पोस्ट कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 






कौन थे संता क्लॉज़ और क्यों मनाया जाता है क्रिसमस कौन थे संता क्लॉज़ और क्यों मनाया जाता है क्रिसमस Reviewed by Ankita on शनिवार, दिसंबर 24, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...