[entertainment]

2000 के नोट के बारें में ये 17 फ़ीचर्स जानना चाहेंगे आप

 2000 के नोट के बारें में ये 17 फ़ीचर्स जानना चाहेंगे आप (17 Features of 2000 Rupee Note)

केंद्र सरकार ने 9 नवंबर से 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद कर दिया है। इनकी जगह अब 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। आरबीआई के मुताबिक जल्द ही दो हजार रुपए के नए नोट जारी होंगे। एक प्रेस ब्रीफिंग कर आरबीआई ने 500 और 2000 के नए नोट के 17 फीचर्स बताए हैं।तो आइए जानते है रु 2000 के नोट के ये नए फ़ीचर्स :- 



- दो हजार रुपए का नया करंसी नोट मैजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग का होगा। इसमें महात्मा गांधी की नई सीरीज वाली फोटो होगी। (500-1000 के नोट बंद, लेकिन घबराए नहीं, रखें इन बातों का ध्यान)

- नए नोट में किसी तरह का कोई लेटर नहीं होगा। इसके अलावा इसमें आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर होंगे।

- नोट के पीछे की तरफ इसका प्रिंटिंग ईयर '2016' पब्लिश होगा। वहीं पीछे की ओर मंगलयान की फोटो होगी। नोट के आगे और पीछे का डिजाइन, ज्योमैट्रिक पैटर्न कलर के हिसाब से होगा।

17 फीचर्स में जानें नए 2000 के नोट की खासियत :-

#1. नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में दो हजार रुपए लिखा होगा। आईडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। दो हजार के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य होगा। जो रोशनी में दिखेगा।​



#2. नोट पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी होगी। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है।


#3. नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी 2000 लिखा होगा।


#4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट होगी। 



#5. लेफ्ट साइड में छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा होगा। 



#6. सिक्युरिटी थ्रेड में भारत’, आरबीआई और 2000 लिखा होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर 'थ्रेड ग्रीन' से 'ब्लू रंग' में बदलेगा।



#7. नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं इसी तरफ आरबीआई का चिन्ह भी होगा। 







#8. नीचे से दाएं तरफ रुपए के सिंबल के साथ 2000 लिखा होगा। ये कलर चेंज इंक में लिखा है। जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलेगा। 







#9.नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक पिलर और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।​




#10.दाएं तरफ 2000 का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क होगा

#11.नोट के दाएं तरफ ही अशोका पिलर होगा।

#12.राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ होगा। जिसमें 2000 लिखा होगा।

#13.लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी।






#14.  नोट की पीछे की तरफ लेफ्ट साइड प्रिंटिंग ईयर छपा होगा। 


#15. लेफ्ट साइड पर ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन होगा।  


#16. पीछे की तरफ लैंग्वेज पैनल बीच में होगा। 


#17. मंगलयान की फोटो होगी। नोट में देवनागरी में नोट की वैल्यू यानी २००० लिखा होगा।  पीछे की तरफ इसका डायमेंशन 66mm*16mm भी होगा।





(Pic & Post Credit : Danikbaskar.com)
2000 के नोट के बारें में ये 17 फ़ीचर्स जानना चाहेंगे आप 2000 के नोट के बारें में ये 17 फ़ीचर्स जानना चाहेंगे आप Reviewed by Ankita on बुधवार, नवंबर 09, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...