[entertainment]

500 के नोट के 12 फ़ीचर्स जानना चाहेंगे आप

500  के नोट के 12 फ़ीचर्स जानना चाहेंगे आप (12 Features of 500 Rupee Note)

केंद्र सरकार ने 9 नवंबर से 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद कर दिया है। इनकी जगह अब500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। आरबीआई के मुताबिक जल्द ही दो हजार रुपए के नए नोट जारी होंगे। एक प्रेस ब्रीफिंग कर आरबीआई ने 500 और 2000 के नए नोट के 17 फीचर्स बताए हैं।तो आइए जानते है 500 रु. के नोट में आगे की तरफ होंगे ये फीचर्स :-




 #1. नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में पांच सौ रुपए लिखा होगा। आईडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। दो हजार के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य होगा। जो रोशनी में दिखेगा।

#2. वहीं पांच सौ रुपए की लेटेंट इमेज होगी। गांधी जी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है।


#3. देवनागरी में नोट पर वैल्यू यानी ५०० लिखा होगा। 


#4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट होगी। पहले ये नोट पर दाएं तरफ थी। 


#5. इसमें सिक्युरिटी थ्रेड होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर थ्रेड ग्रीन से ब्लू में बदलेगा।


#6. नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं आरबीआई का चिन्ह होगा।     




#7. पोट्रेट और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क। 




#8.  नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे। 


#9. नीचे से दाएं तरफ रुपए के सिंबल के साथ नोट की नंबर वाली वैल्यू होगी। ये ग्रीन से ब्लू में बदल जाएगी। 






#10. नोट के दाएं तरफ ही अशोका पिलर होगा। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक पिलर और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।​


#11.  राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ होगा। जिसमें 500 लिखा होगा।


#12. लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी। 








(Pic Credit :- Danikbhasker.com)



500 के नोट के 12 फ़ीचर्स जानना चाहेंगे आप 500  के नोट के 12 फ़ीचर्स जानना चाहेंगे आप Reviewed by Ankita on बुधवार, नवंबर 09, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...