[entertainment]

तब्बू और रानी से लेकर ये थी, 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियां

तब्बू और रानी से लेकर ये थी 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियां  







बॉलीवुड फिल्मों  के लिए 90  दशक सबसे सफल रहा , इस समय बेहतरीन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपने करियर  शुरुआत की  जिनका जलवा आज भी कायम है। आजकल की अभिनेत्रियों के लिए ये एक रोल मॉडल है। बॉलीवुड को हमेशा ही अभिनेताओं से जाना जाता रहा है और माना जाता है की बॉलीवुड पर हमेशा पुरुषों ने राज किया परंतु  इन अदाकाराओं ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी धाक जमाई और इस धारणा का अंत कर दिया। तो आइये  नज़र डालें 90 के दशक की इन बेहतरीन अभिनेत्रियों पर :-

1. माधुरी दीक्षित


माधुरी दीक्षित हिन्दी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री हैं। माधुरी दीक्षित ने अभिनय की शुरुआत वर्ष 1986 में आई फिल्म " स्वाति " से की परंतु शोहरत 1988 में प्रदर्शित फिल्म तेज़ाब से मिली। इसके बाद माधुरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।  बॉलीवुड आज भी उन्हें धक धक गर्ल के नाम से जानता है।  फिल्म देवदास में माधुरी के अभिनय की खूब प्रशंसा हुई। सन 1999 में माधुरी ने डॉ. नेने के साथ शादी कर ली और अमेरिका जा कर बस गयी।  

2.दिव्या भारती








दिव्या भारती नबे के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। 1992 से 1993 के बीच दिव्या भारती ने 16 फिल्में की जो आज भी किसी अभिनेत्री के लिए एक रिकॉर्ड है। 14 वर्ष की आयु से ही दिया भारती को फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे।  बॉलीवुड में उनकी पहली फ़िल्म "विश्वात्मा " थी जो एक कामयाब फिल्म थी। 19 वर्ष की उम्र में दिव्या भारती का अकाल निधन हो गया।  इतनी कम उम्र में जिस मुक़ाम को दिव्या भारती ने जिस मुक़ाम को हासिल किया आज वो किसी भी अभिनेत्री के लिए एक मिसाल है। 

3.रवीना टंडन


90 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में रवीना टंडन भी शामिल हैं।  रवीना उस समय कॉलेज में थी जब उन्हें शांतनू शीरोय से एक फिल्म का ऑफर मिला। बचपन से फिल्मों के लगाव के कारण रवीना ने कॉलेज छोड़ दिया और फिल्म को हाँ कह दिया। रवीना ने सन 1992 में आई फिल्म "पत्थर के फ़ूल " से बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की। "पत्थर के फ़ूल " जबरदस्त कामयाब फिल्म रही और इसी के साथ रवीना ने खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया। 

4.करिश्मा कपूर


करिश्मा कपूर बॉलीवुड के सुप्रशिद्ध कपूर खानदान से सम्बन्ध रखती है।  हम उन्हें  लोलो के नाम से भी जानते है, उहोने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1992 में आई फिल्म " प्रेम क़ैदी " से की। करिश्मा कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक है , लाजवाब अभिनय  और बेहतर नृत्य उनकी कुछ खासियतें है। अपने फ़िल्मी करियर के दौरान करिश्मा ने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार चार फिल्म फेयर पुरस्कार अर्जित किये। 

5. उर्मिला मातोंडकर


उर्मिला मातोंडकर को अपनी प्रबल अभिनय  शैली और नृत्य कौशल के लिए जाना जाता है। वर्ष 1995 में आई "रंगीला" फिल्म ने उर्मिला के लिए सफलता के दरवाजों को खोल दिया इसके बाद उर्मिला  ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।  मन मोहक नज़रे आज भी आपको उर्मिला का दीवाना बना सकती हैं। वर्ष 2016 में उर्मिला ने कश्मीरी बिज़नस मैन व् मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली। 

6. ममता कुलकर्णी 


ममता कुलकर्णी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत सन 1992  "तिरंगा " से की।  जून 2016 में, ठाणे पुलिस ने उसके साथी विक्की गोस्वामी और अन्य सह के साथ रू 2000 करोड़ अंतरराष्ट्रीय दवा रैकेट को methamphetamine के अवैध निर्माण, अवैध व्यापार के लिए इरादा के लिए इफेड्रिन की आपूर्ति में शामिल आरोप लगाया।

7. पूजा भट्ट


पूजा भट्ट ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत अपने पिता महेश भट्ट द्वारा निर्देशित टीवी फिल्म (डैडी) से की। इस फिल्म में उनके पिता की भूमिका अनुपम खेर ने निभाई थी। बड़े परदे पर उनकी सबसे  सफल फिल्म दिल है की मानता नहीं थी जोकि एक ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म “ It Happed One Night” का रीमेक थी। इसके अलावा भट्ट ने "सड़क" , "प्रेम दीवाने " जैसी लोकप्रिय फिल्में भी की। 

8.तब्बू


तब्बू को बॉलीवुड आज भी उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जानता है। महमोहक अदाएं तब्बू की और ध्यान आकर्षित कर ही देती थी।  उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है एवं उन्हें सबसे अधिक बार {सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार की श्रेणी में फिल्मफेयर का समीक्षक अवॉर्ड}{सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार की श्रेणी में फिल्मफेयर का समीक्षक अवॉर्ड}, चार बार, जीतने का रिकॉर्ड भी हासिल हैं।








9. रानी मुखर्जी


रानी मुखर्जी जितनी खूबसूरत अदाकारा उतनी ही दिल से बेहतरीन , रानी कई सामाजिक संस्थाओं के लिए कार्य कर चुकी है। रानी मुखर्जी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत "राजा की आएगी बारात" से की पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही।उनकी पहली सफलता फिल्म गुलाम से मिली जिसने उन्हें "खंडाला गर्ल" नाम से चर्चित कर दिया। हालांकि फिल्म कुछ ख़ास सफल नहीं रही पर "आती क्या खंडाला" गाने ने उन्हें दर्शकों का चाहिता बना दिया। रानी ही एक ऐसी अभिनेत्री है जिसे फिल्मफेयर ने 3 साल लगातार (2004-2006) बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री घोषित किया।


10. ऐश्वर्या राय


ऐश्वर्या राय ने विश्व सुंदरी (मिस वर्ल्ड) प्रतियोगिता जीतने  बाद बॉलीवुड  तरफ अपना रुख किया। परंतु उनकी पहली फिल्म "और प्यार हो गया " इतनी कामयाब नहीं रही परंतु संजय लीला  भंसाली  की फिल्म " हम दिल दे चूके सनम " ऐश्वर्या के करियर के लिए सबसे  कामयाब फिल्म रही। आज ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है।

अगर इस सूची में कोई त्रुटि हो तो कमेंट सेक्शन में लिखें।  
तब्बू और रानी से लेकर ये थी, 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियां तब्बू और रानी से लेकर ये थी, 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियां Reviewed by Ankita on बुधवार, दिसंबर 28, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...