ये टॉप 5 अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए करती हैं ये सब काम
हम सभी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को स्लिम और फिट देखकर अक्सर सोचते हैं कि ये अभिनेत्रियां इतना बिजी और तनावपूर्ण वर्क शेड्यूल होने के बावजूद इतनी फिट कैसे रह पाती हैं। आज हम इस पोस्ट में जानेंगे इन अभिनेत्रियों के जीवनशैली के ऐसे ही राज़ और फिट रहने के लिए ये टॉप अभिनेत्रियां क्या क्या करती हैं :-
1. दीपिका पादुकोण
![]() |
( Actress Deepika Padukone) |
2. शिल्पा शेट्टी
![]() |
(Actress Shilpa Shetty) |
शिल्पा शेट्टी को अक्सर सभी ने लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करते हुए देखा है वह स्वयं भी योग और जिम की तसवीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा ने अपने फिटनेस के राज़ एक डीवीडी के माध्यम से सभी लोगों तक पहुँचाया हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योगासन और प्राणायाम करती है। इसके अलावा शिल्पा अपने दिन की शुरुआत एलोवीरा जूस से करती हैं।
3.करीना कपूर
![]() |
(Actress Kareena Kapoor) |
करीना कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने कभी कर्वी लुक तो कभी जीरो फिगर से सबको आश्चर्यचकित किया हैं। करीना कपूर मानती हैं कि अच्छे फिगर और फिट शरीर के लिए बहुत जरूरी है कि बाहर का खाना खासतौर पर जंकफूड न खाया जाए। करीना खुद अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास बनाना शेक और फिर कॉफी के साथ करती हैं और मानती हैं कि सेहतमंद शाकाहारी डाइट के साथ वर्कआउट का अच्छा कांबिनेशन ही उनकी फिटनेस और खूबसूरती का असली राज है।
4. मलाइका अरोड़ा खान
![]() |
(Actresss Malaika Arora Khan) |
मलाइका अरोड़ा खान के फिटनेस और कर्वी फिगर के तो लोग आज भी दीवाने हैं लेकिन खुद को फिट रखने के लिए मलाइका कोई स्पेशल डाइट नहीं फॉलो करतीं लेकिन मानती हैं कि खाना हमेशा पौष्टिक और अच्छा होना चाहिये। इसके अलावा योगा और जिम भी निरंतर जाती हैं। इनकी डाइट में बहुत सारा पानी शामिल है। रोज सुबह उठते ही यह एक गरम ग्लास पानी में शहद और नींबू डाल कर पीती हैं।
5. प्रियंका चोपड़ा
![]() |
(Actress Priyanka Chopra) |
मिस इंडिया से हॉलीवुड तक के सफर तक प्रियंका ने हमेशा सादा और संतुलित आहार को महत्त्व दिया है। वह ज़्यादा जिम नहीं करती लेकिन पुश-अप और लंजेस करती है और जब भी वक्त मिले माह दौड़ती है। अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए वह मार्शल आर्ट्स भी करती है।
ये टॉप 5 अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए करती हैं ये सब काम
Reviewed by Ankita
on
मंगलवार, जुलाई 11, 2017
Rating:
