'गैंग्स ऑफ़ वासपुर' और 'देव-डी' जैसी बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन कर चुके अनुराग कश्यप प्रोफेशनल लाइफ में जितना सफल हैं निजी ज़िंदगी में उतने सफल नहीं रहे हैं। 44 साल के अनुराग कश्यप ने 2 शादियां की और दोनों पत्नियों से तलाक़ ले चुके हैं। आजकल एक लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर उनकी तसवीरें खूब वायरल हो रही हैं लेकिन ये बात शायद बहुत कम लोगों को मालूम होगी कि ये लड़की हैं कौन , आज हम आपको बताएंगे इस लड़की के बारे में।
 |
(अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी ) |
अनुराग कश्यप की पहली शादी 2003 में फिल्म एडिटर आरती बजाज से हुई लेकिन दोनों सिर्फ 6 साल तक साथ में रहे और 2009 में दोनों ने एक दूसरे को तलाक़ दिया। दोनों की एक बेटी हैं जिसका नाम आलिया है।2009 में फिल्म 'देव-डी' के सेट पर अनुराग कश्यप की मुलाक़ात अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से हुयी , धीरे-2 दोनों एक दूसरे के करीब आये और 2011 में दोनों प्रणय-सूत्र में बंध गए लेकिन अनुराग की यह शादी तो पिछली शादी जितना भी नहीं चली और महज़ 2 साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। साल 2015 में अनुराग और कल्कि ने बॉम्बे फैमिली कोर्ट में तलाक़ ले लिया।
 |
(अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी ) |
साल 2015 में अनुराग कश्यप और अभिनेत्री हुमा कुरेशी के अफेयर की खबरें भी आयी लेकिन दोनों ने अफेयर की ख़बरों से साफ़ इनकार कर दिया। फिल्म रमन राघव 2.0 के समय से उनका नाम शुभ्रा शेट्टी से जोड़ा जा रहा था अब इन तस्वीरों ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है।
 |
(अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी ) |
आखिर कौन है शुभ्रा शेट्टी , शुभ्रा शेट्टी अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फ़िल्म्स के साथ जुडी हुयी हैं बात करें अनुराग और शुभ्रा के बीच उम्र में अंतर् की तो शुभ्रा अनुराग से 21 साल छोटी हैं लेकिन अब भाई हम तो सिर्फ यही कह सकते हैं ,"न उम्र की सीमा हो ना जन्मों का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। " आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके प्रतिक्रिया दे।