ये हैं भारतीय टीवी की 7 सबसे लोकप्रिय दादियां
प्राइम टाइम पर धारवाहिकों में नज़र आ रही दादी ब्रिगेड काफी लोकप्रिय है। फैन फॉलोइंग के मामले में भी ये सीनियर एक्टर बहुत आगे हैं। ये टीवी के अति व्यस्त शेड्यूल में कभी पांच बजे ही सेट पर पहुँच जाती हैं तो कभी देर रथ तक शूटिंग करती हैं। हार्डवर्क , एनर्जी और डेडिकेशन किसी भी मामले में अपने को -स्टार से पीछे नहीं हैं ये दादियां। तो आईये देखते हैं भारतीय टीवी की सबसे परफेक्ट और लोकप्रिय दादियों की इस सूचि को :-
ये हैं भारतीय टीवी की 7 सबसे लोकप्रिय दादियां
तो यह हैं भारतीय टीवी की सबसे लोकप्रिय दादियां :-
मधु राजा
![]() |
मधू रजा (Image : Youtube) |
मधु राजा 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'यहाँ मैं घर घर खेली ' जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में नज़र आ चुकी हैं। उनकी बेटी तराना रजा भी लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैं। मधु रजा खाने पीने में कोई परहेज नहीं रखटी हैं इसलिए उन्हें को-स्टार चटोरी दादी कहकर भी बुलाते हैं।
नवनिंदर बहल
![]() |
नवनिंदर बहल (Image : Wattpad.com) |
नवनिंदर बहल एक लेखिका , निर्देशिका , प्रोड्यूसर और अभिनेत्री हैं। अपने एक्टिंग की शुरुआत नवनिंदर ने 1996 में पंजाब दंगों पर आधारित फिल्म 'माचिस' से की थी। आज नवनिंदर कई टेली-फ़िल्म्स कर चुकी हैं। नवनिन्दर बहल के पिता प्लेराइटर और माता एक्टर थी। उनके बेटे द्वारा निर्देशित फिल्म 'तितली' कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए नॉमिनेट हुई थी।
दलजीत सौंध
![]() |
दलजीत सौंध (Image : ZeeTV) |
दलजीत सौंध एक जानी मानी बॉलीवुड और टीवी कलाकार हैं। दलजीत सौंध बॉलीवुड के बादशाह शःरुक्क खान के साथ फिल्म 'चलते -चलते' में भी काम कर चुकी हैं। आजकल दलजीत ज़ी टीवी के धारावाहिक कुमकुम भाग्य में दादी का का किरदार निभा रही हैं।
शहनाज़ रिजवान
![]() |
शहनाज़ रिजवान (Image : Pocketnewsalert.com) |
पाकिस्तानी मूल की शहनाज़ रिज़वान लंदन में रहती हैं। इनके भारत आने के लिए टीवी प्रोडूसर एकता कपूर को भी तीन महीने का इंतज़ार करना पड़ा था। यूटियूब पर एकता ने उन्हें देखा था और फिर अपने धारावाहिक से जुड़ने की पेशकश की थी शहनाज़ आजकल मुंबई में रहती हैं और उनका परिवार लंदन में ही रहता है।
विद्या सिन्हा
![]() |
विद्या सिन्हा ( Image : india-forum.com) |
विद्या सिन्हा ने काफी लम्बे समय से बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ टीवी धारावाहिकों को प्राथमिकता दी है। जब विद्या सिन्हा ने अभिनय की शुरुआत की थी तब टीवी पर काफी सिंपल नज़र आती थी लेकिन अब ग्लैमर का तड़का लग चूका है।
सुरेखा
![]() |
सुरेखा सिकरी (Image : vervemagazine.in) |
काफी वक़्त से फिल्मों में एक्टिव है और अब टीवी में दादी के स्ट्रांग किरदार से काफी लोकप्रिय हुई हैं। सुरेखा जी के अभिनय कि एक खास बात है कि टीवी के गाँव हो या मॉडर्न लुक सुरेखा जी उसमें अपना स्टाइल जरूर जोड़ती हैं।
तृप्ता लखनपाल
![]() |
तृप्ता लखनपाल ( Image : amazonaws.com) |
फिल्म 'क्वीन' से तृप्ता लखनपाल को खासी पहचान मिली। 16 साल की उम्र से फिल्म करने की ख्वाहिश 70 साल की उम्र में पूरी हुयी।
तो ये थी भारतीय टीवी की 7 सबसे लोकप्रिय दादियां। आपको यह सूची कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं और फॉलो करना ना भूलें।
ये हैं भारतीय टीवी की 7 सबसे लोकप्रिय दादियां
Reviewed by Ankita
on
गुरुवार, मई 25, 2017
Rating:
