[entertainment]

लोपमुद्रा राउत ,ओमजी महाराज और भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा ये है Bigg Boss के 15 कंटेस्टेंट

लोपमुद्रा राउत ,ओमजी महाराज और भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा ये है Bigg Boss के 15 कंटेस्टेंट


बिग्ग बॉस सीजन 10 का आगाज गत रविवार को कॉमेडी और डांस से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम से किया गया। सलमान खान घर के गाइड बनकर नए कंटेस्टेंट के साथ घर में पहुंचे और कुछ पुराने किस्सों और लव स्टोरीज से इन कंटेस्टेंट को मुखातिब करवाया।  कुछ डांस परफॉर्मन्सेस के बाद सलमान खान ने कंटेस्टेंट को लोगों से अवगत करवाना शुरू किया :-


पहले कंटेस्टेंट के रूप में आये विवादित हिन्दू धर्मगुरु ओमजी महाराज


ओमजी महाराज सितम्बर 2015 में IBN7 न्यूज़ चैनल पर हुई एक लाइव डिबेट से उस वक़्त विवादों  में आये जब उनकी हाथापाई हिन्दू धर्मगुरु दीपा शर्मा से हुई परंतु बिग बॉस के घर में पहुँचते ही ओमजी महाराज ने यू टर्न लेते हुए कहा कि वे भारत में रामराज्य लाना चाहते हैं जिसके लिए वे 22 से 24 घंटे लोगों की सेवा करते हैं।

दूसरी कंटेस्टेंट बनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर व मॉडल लोपमुद्रा राउत 


लोपमुद्रा राउत Miss United Continents 2016 की प्रतिभागी है व इसमें 2nd रनर अप रही। लोपमुद्रा महाराष्ट्र से तालूक रखती है। 

तीसरे कंटेस्टेंट बने मनवीर गुर्जर

नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर ने तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। वे 29 साल के हैं डेयरी फार्म चलाते हैं।


चौथी कंटेस्टेंट बनीं नितिभा कौल


गूगल इंडिया में काम करने वाली नितिभा कौल 'बिग बॉस' की चौथी कंटेस्टेंट बनीं। 23 साल की नितिभा दिल्ली की रहने वाली हैं। लेकिन उनके मुताबिक, वे ओरिजिनली कश्मीरी हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वे नौकरी छोड़कर शो में आई हैं।

5वें कंटेस्टेंट बने एक्टर रोहन मेहरा

टीवी एक्टर रोहन मेहरा को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नक्ष सिंघानिया के रोल के लिए जाना जाता है। वे बिग बॉस के पांचवें कंटेस्टेंट बने।

छठी कंटेस्टेंट बनीं बाणी

असली नाम गुरबाणी जज, चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वे रोडीज के चौथे सीजन की कंटेस्टेंट रही हैं। कई शोज को होस्ट कर चुकीं बाणी विकास गुप्ता की पीरियड ड्रामा 'रानी महल' से बड़े पर्दे पर एंट्री ले चुकी हैं।

सातवीं कंटेस्टेंट बनी लोकेश कुमारी

दिल्ली की रहने वाली लोकेश कुमारी शर्मा 'बिग बॉस' की सातवीं कंटेस्टेंट बनीं। 25 साल की लोकेश स्टूडेंट हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक बने आठवें कंटेस्टेंट

करण टीवी एक्टर हैं और उन्हें मुख्य रूप से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक सिंघानिया के रोल के लिए जाना जाता है। वे 'बिग बॉस' 10 के आठवें कंटेस्टेंट बने।

9वीं कंटेस्टेंट बनीं आकांक्षा शर्मा



25 साल की आकांक्षा शर्मा गुड़गांव की रहने वाली हैं। कुछ सालों पहले उन्होंने क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर से शादी की थी। लेकिन 4 महीने बाद ही शादी से परेशान होकर मायके वापस आ गईं। आकांक्षा के मुताबिक, उन्हें अभी तक तलाक नहीं मिला है और वे जल्दी से जल्दी अपनी पहली शादी से फ्री होना चाहती हैं।

10वें कंटेस्टेंट बने जयपुर के मनु पंजाबी

मनु पंजाबी का पूरा नाम मनोज पंजाबी है और उनका कहना है कि वे जयपुर में जहां रहते हैं, वहां उन्हें हीरो माना जाता है।


गौरव चोपड़ा बने 11वें कंटेस्टेंट

'उतरन' में रघुवेंद्र प्रताप राठौर के रोल के लिए पहचाने जाने वाले गौरव एक हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी पर डांसिंग रियलिटी शोज 'जरा नचके दिखा' और 'नच बलिए 2' में भी हिस्सा लिया था। वे 'बिग बॉस' 11वें कंटेस्टेंट बनें।

12वीं कंटेस्टेंट बनीं प्रियंका जग्गा


प्रियंका जग्गा 32 साल की हैं और दिल्ली बेस्ड मार्केटिंग रिक्रूटर हैं। प्रियंका ने लव मैरिज की थी और वे दो बच्चों की मां हैं।

13वें कंटेस्टेंट बने राहुल देव

राहुल बॉलीवुड एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने 'चैंपियन' (2000) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 'आन : मैन एट वर्क', 'फाइट क्लब' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों में बतौर विलेन काम कर चुके राहुल 'देवों के देव महादेव' में अरुणासुर का रोल कर चुके हैं। यह उनका पहला टीवी शो था।

14वें कंटेस्टेंट बने बिहार के नवीन

नवीन प्रकाश की उम्र 26 साल है। वे अपने घर के बड़े बेटे हैं। पेशे से टीचर हैं और कोलकाता में रहते हैं।

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार बनीं 15वीं कंटेस्टेंट




भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास शो की 15वीं कंटेस्टेंट बनीं। अंतरा के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में 100 फिल्में की हैं।



लोपमुद्रा राउत ,ओमजी महाराज और भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा ये है Bigg Boss के 15 कंटेस्टेंट लोपमुद्रा राउत ,ओमजी महाराज और भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा ये है Bigg Boss के 15 कंटेस्टेंट Reviewed by Ankita on सोमवार, अक्तूबर 17, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...