शाहिद कपूर की ज़िंदगी से जुड़े ये 10 राज़ शायद नहीं जानते होंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में अपने 14 साल पुरे होने पर शहीद कपूर ने ट्विटर पर ट्वीट करके अपने फैंस का शुक्रिया कहा इस पर उन्होंने कहा अभी उन्हें बॉलीवुड और बेहतर करना है। हैदर , कमीने और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का लोहा मनवा चुके शाहिद कपूर 2015 में मीरा राजपूत के साथ विवाहसूत्र में बंध गए आज वो एक बेटी के पिता हैं लेकिन शाहिद कपूर की ज़िंदगी के कुछ ऐसे राज़ हैं जिन्हे शायद आप नहीं जानते होंगे तो आईये जानते शाहिद के ज़िंदगी से जुड़े ऐसे ही 10 राज़ :-
शाहिद कपूर की ज़िंदगी से जुड़े ये 10 राज़ शायद नहीं जानते होंगे आप
1. शाहिद कपूर एक प्रतिष्ठित बॉलीवुड पृष्ठभूमि से हैं, उनके पिता पंकज कपूर और मां नीलिमा अज़ीम उत्कृष्ट कलाकार हैं। शाहिद का जन्म दिल्ली में हुआ था और परिवार बाद में मुंबई चले गए। जब शाहिद केवल तीन साल के थे तो माता-पिता ने तलाक़ ले लिया। इशान खट्टर, सना कपूर और रोहन कपूर उनके सौतेले भाई-बहन हैं।
![]() |
(इमेज : www.starsunfolded.com) |
2. शाहिद ने अपना फ़िल्मी करिअर बतौर बाल कलाकार ही शुरू कर दिया था। पहली बार वह कैमरे के सामने कॉम्प्लान हेल्थ ड्रिंक के विज्ञापन के लिए अभिनेत्री आयेशा टाकिआ के साथ नज़र आये।
![]() |
(इमेज : www.weebly.com) |
3. आज शाहिद कपूर की गिनती बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर्स में की जाती है। शाहिद कपूर डांसिंग के लिए शियामक डावर अकादमी में ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। फिल्म 'ताल' में ऐश्वर्या राय बच्चन के उपर फिल्माए गए एक गाने में शाहिद बैकग्राउंड डांसर थे।
![]() |
(इमेज : images.indianexpress.com) |
4. एक्टिंग से पहले शाहिद आर्यन्स म्यूजिक बैंड के म्यूजिक वीडियो 'आँखों में तेरा ही चेहरा' में अभिनेत्री हृषिता भट्ट के साथ नज़र आ चुके हैं।
![]() |
(इमेज : www.filmibeat.com) |
5. शाहिद ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत निर्देशक केन घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'इश्क़ -विश्क' से की थी। मजे की बात यह है की शाहिद को पहले इस फिल्म के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था क्यूंकि वो कुछ जयदा ही युवा नजर आ रहे थे लेकिन बाद में उन्हें इस फिल्म में रोल दे दिया गया। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री अमृता राव थी।
6. अपने करियर के शुरूआती दिनों में शाहिद बेहद कमज़ोर नज़र आते थे इस कारण वे अपनी असल उम्र से काफी कम नज़र आते थे जिस कारण उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा लेकिन शाहिद ने फिल्म कमीने में सुडौल शरीर से सबको चौका दिया।
7. मीरा राजपूत के साथ विवाह से पूर्व शाहिद का नाम अमृता राव, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा जैसी टॉप अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा परन्तु उनका पहला लिंक ऋषिता भट्ट के साथ था, जबकि करीना कपूर के साथ उनके लिंकप की ख़बरों ने सबसे जयदा मीडिया हेडलाइंस बटोरी ।
8. अगर बात पसंद नापसंद की की जाए तो शाहिद कपूर के सबसे पसंदीदा अभिनेता उनके पिता पंकज कपूर हैं जबकि पसंदीदा अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स हैं।
9. शाहिद कपूर गद्दियों के भी शौक़ीन हैं। उनके पास रेंज रोवर , मर्सिडीज़ बेंज जीएल , जैगुआर एक्सकेआर - एस जैसे शानदार गाड़ियां हैं।
![]() |
(इमेज : www.indiacarnews.com) |
10. लेखक ब्रायन हिनेस द्वारा लिखित किताब 'लाइफ इज़ फेयर' को पढ़ने के बाद शाहिद कपूर पूर्णतः शाकाहारी बन गये।
हो सकता हैं इनमें से कुछ रराज़ शायद आप जानते लेकिन फिर भी कुछ के बारे में आप नहीं जानते हैं। अगर आप को यह लेख पसंद आया हो तो फॉलो जरूर करें।
शाहिद कपूर की ज़िंदगी से जुड़े ये 10 राज़ शायद नहीं जानते होंगे आप
Reviewed by Ankita
on
गुरुवार, मई 11, 2017
Rating:
