[entertainment]

ये हैं भारतीय खेल जगत की टॉप 10 लोकप्रिय महिला खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क।  महिलाओं को हमेशा से ही एक सांवली स्कीन और हल्के रंग की वजह से जाना जाता था। लेकिन आपको बता दे कि भारतीय महिलाओं को अपनी खूबसूरती बयां करने के लिए किसी फेयर एंड लवली की जरूरत नही है वे अपने कौशल और प्रतिभा के साथ साथ अपने-अपने क्षेत्र में अपने कार्य के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मानी जाती है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिलाओं की शक्ति और साहस के साथ पूरे परिदृश्य में बदलाव नजर आ रहा है। फिर चाहें वह गृहणी हो या कोई खिलाडी या कोई अभिनेत्री। अब भारतीय महिला खिलाडियों को ही देख लिजिए भारतीय महिला खिलाडी सिर्फ खेल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से ही नहीं जानी जाती बल्कि अपनी खूबसूरती से भी वह सुर्खिया बटोरती हैं, चाहे वो टेनिस स्टार हो या बैडमिंटन स्टार, मैदान में जिस तरह वो अपने विरोधी के छक्के छुड़ाती हैं वहीँ मैदान से बाहर भी वह अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। तो आइये एक नज़र डालते हैं खेल की दुनिया की टॉप 10 खूबसूरत भारतीय महिला खिलाडियों पर, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और ग्लैमरस के लिए जानी जाती है :-

ये हैं भारतीय खेल जगत की टॉप 10 लोकप्रिय महिला खिलाड़ी 


तानिया सचदेव

तानिया सचदेव ने सिर्फ 8 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया था। तानिया सचदेव ने रिकॉर्ड तेजी से महज 9 गेम में 6.5 प्वांइट लेकर एशियन चेस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। तानिया 2009 में अर्जुन अवार्ड भी जीत चुकी हैं। तानिया सचदेव ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। तानिया ने 2005 में महिला ग्रैंडमास्टर का तमगा हासिल किया तो 2008 में वो अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर बन गई।

शर्मीला निकोलेट 

इंडो-फ्रेंच मूल की शर्मिला की मां बेंगलुरु की और पिता फ्रांस के हैं। शर्मिला ने बेंगलुरु में ही जन्म लिया और शुरू से खेलों सक्रिय रहीं। शर्मिला निकोलट सब-जूनियर तैराकी चैंपियन रह चुकी हैं। तैराकी में शर्मिला के नाम 72 गोल्ड मेडल है। शर्मिला ने 11 साल की उर्म से गोल्फ में दिलचस्पी लेनी शुरु की और देश-विदेश स्तर पर तमाम बड़े टूर्नामेंट जीते। शर्मिला ने गोल्फ में साल 2011 में हीरो होंडा इंडिया वुमैन चैंपियनशिप जीता और लगातार लाइम-लाइट में बनी रही हैं।

अश्विनी पोनप्पा 

अश्विनी एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है। 27 साल की इस खिलाडी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम कमाया है। वे ज्वाला गुट्टा के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी है और विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह अपने शर्मीली आंखो और प्या भ्ज्ञरी मुस्कान के लिए जानी जाती है।

ज्वाला गुट्टा

प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने देश के लिए तमाम प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीते हैं। अपनी खूबसूरती से भी ज्वाला ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनके ग्लैमरस फोटोशूट को भला कौन भूला सकता है। लेकिन खेल में भी ज्वाला ने उतना ही नाम कमाया है। ज्वाला ने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए 2 स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। बाएं हाथ से नेट पर आक्रामक खेल खेलने वाली ज्वाला गुट्टा 2013 तक 14 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। तेलुगु पिता और चीनी मां की बेटी ज्वाला लंबे समय से देश की शीर्ष महिला खिलाड़ी हैं।

प्राची तेहरान

भारत में नेटबॉल को नई दिशा देने में जुटी प्राची तेहरान से लोग कम ही परिचित हैं। लेकिन प्राची को जिसने एक बार भी देखा, वो उनकी सुंदरता को नोटिस किए बिना नहीं रह सकता। प्राची कोर्ट पर जितनी तेज-तर्रार हैं, असल जिंदगी में उतनी ही मासूम। प्राची तेहलान 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के समय भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं। 25 साल की प्राची तेहलान दिल्ली की जाट फैमिली में पैदा हुई और नेटबॉल के साथ ही बॉस्केटबाल की भी प्रोफेशनल प्लेयर हैं। खूबसूरत प्राची को क्वीन ऑफ द कोर्ट का निक नेम भी मिला हुआ है। भारत ने प्राची की अगुवाई में ही पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल साल 2011 में श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन बीच गेम्स प्रतियोगिता में जीता।

दीपिका पल्लीकल

दीपिका पल्लीकल भारतीय खेलों की दुनिया में उभरता बड़ा नाम है। पल्लीकल ने स्क्वाश में तमाम देशी विदेशी प्रतिस्पर्धाएं अपने नाम की हैं। दीपिका दुनिया की शीर्ष 10 स्क्वाश खिलाड़ियों में भी शामिल रह चुकी हैं। दीपिका को खेलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2012 में अर्जुन अवार्ड और 2014 में पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। ग्लैमर और खुबसूरती में दीपिका का कोई जवाब नहीं। खेल के अलावा उनकी खूबसूरती के भी खूब चर्चे होते हैं। दीपिका ने भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से शादी की है।

सायना नेहवाल 

दुनिया की शीर्ष बैंडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल सायना नेहवाल भारत की सबसे सफल महिला खिलाड़ियों में से एक हैं। सायना नेहवाल फैशन की दुनिया में भी सक्रिय हैं, और चैरिटी कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर रैंप पर भी जलवा दिखा चुकी हैं। सायना नेहवाल ने न सिर्फ खेल से करोड़ों को दीवाना बनाया, बल्कि अपने बिंदास लुक और नेचुरल खूबसूरती से भी लोगो को दीवाना बनाया है। सायना देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। और यही नही भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

मिताली राज

मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। भारतीय महिला क्रिकेट के तेंदुलकर के रूप में उपनाम से जाने जाने वाली मिताली के नाम भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड है वे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में पूरी दुनिया में दूसरी खिलाडी है। वह मैदान के बाहर भी अपने ग्लैमरस लुक, सादगी और प्राकृतिक सौंदर्य कारण पहचानी जाती है। मिताली राज को भी अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए पद्म श्री से नवाजा गया है

सानिया मिर्जा

भारत में महिला खेलों की दिशा और दशा बदलने वाली सानिया मिर्जा से शायद ही देश का कोई व्यक्ति अपरिचित होगा। सानिया मिर्जा प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर हैं और ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। सानिया की चर्चा जितनी उनके खेल के लिए होती है, उतनी ही उनकी खूबसूरती के लिए भी होती है। उन्हें भारतीय खेल जगत की ग्लैमरस डॉल भी कहा जा सकता है। सानिया को पद्म श्री से नवाजा गया है और वे द टाइम्स की पत्रिका की 2016 की सूची में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में आ चुकी है।

पीवी सिंधू 

भारतीय बैडमिंटन सनसनी पीवी सिंधू किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रियो में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी पीवी सिंधू । वैसे हाल ही में उन्होने एक फोटोशूट भी करवाया है। पीवी सिंधू को भारत के चैथे सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से भी नवाजा जा चुका है। वे दुनिया की शीर्ष 10 खिलाड़ियों में भी शामिल और बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।


ये हैं भारतीय खेल जगत की टॉप 10 लोकप्रिय महिला खिलाड़ी ये हैं भारतीय खेल जगत की टॉप 10 लोकप्रिय महिला खिलाड़ी Reviewed by Ankita on सोमवार, अप्रैल 03, 2017 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...