[entertainment]

आज भी रहस्य है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की मौत का सच

एंटरटेनमेंट डेस्क।  दिव्या भारती बेहद कम उम्र में एक ऐसी अभिनेत्री बन गईं थीं जिसके साथ काम करने के लिए डायरेक्टरों की लाइन लगी थी। 1992 में तीन हिट फ़िल्मों के बाद 5 अप्रैल 1993 को 19 साल की दिव्या की अचानक मौत हो गई। लगभग 11 बजे, रात को दिव्या मुंबई के वर्सोवा में अपने पांचवें मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गईं। सुबह तक सारी इंडस्ट्री को पता चल गया कि दिव्या मर गई हैं।

divya bharti

मौत के बाद उनकी फ़िल्म जैसे 'रंग', 'शतरंज' और 'थोलि मुद्धू' रिलीज़ हुईं। 'रंग' में दिव्या भारती नज़र आईं आयशा जुल्का के साथ। जिन फ़िल्म प्रॉजेक्ट्स का दिव्या हिस्सा थीं उसमें उनके जैसे दिखने वाली शख्स का इस्तेमाल हुआ या फिर किसी और अभिनेत्री ने उनका रोल निभाया।

1994 की फ़िल्म 'लाडला' में उनकी जगह ली श्रीदेवी ने। दिव्या फ़िल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट कर चुकी थीं और उनकी फुटेज इंटरनेट पर भी उपलब्ध है।

क्या हुआ था उस दिन आज भी एक रहस्य है 

एक साक्षात्कार में दिव्या के परिवार वालों ने बताया था कि दिव्या अपने दोस्तों के साथ थीं। रात 10 बजे फ़ोन आया कि किसी काम की वजह से फ़ैशन डिज़ाइनर के घर पर हैं। दिव्या को उनके भाई घर छोड़ कर गये। कुछ देर में फ़ोन आ गया कि वो बालकनी से गिर गईं।

आयशा जुल्का ने बताया, "बहुत समय तक तो विश्वास ही नहीं हुआ। एक और अजीब बात है कि शायद वो खुद कुछ जानती थीं। वो हमेशा कहती थीं कि जल्दी करो, जल्दी चलो, ज़िंदगी छोटी है। उन्होंने साफ़ साफ़ नहीं कहा लेकिन शायद इंसान को अंदर से एक 'इंपल्स' होता है। उन्हें हर काम जल्दी करना था। उनको सब कुछ ज़िंदगी में जल्दी मिल रहा था। वो खुद कहतीं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा। ऐसा लगता है कि उन्हें पता था कि हमारे बीच ज़्यादा नहीं रहना।"
आज भी रहस्य है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की मौत का सच आज भी रहस्य है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की मौत का सच Reviewed by Ankita on बुधवार, अप्रैल 05, 2017 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...