ये हैं भारतीय क्रिकेट की 10 सबसे चर्चित लव स्टोरीज
स्पोर्ट्स डेस्क । क्रिकेटर्स और बॉलीवुड का काफी पुराना नाता है। क्रिकेट के खेल में ग्लैमर बढ़ने के साथ ही बॉलीवुड से क्रिकेटर्स की नजदीकियां भी बढ़ती गई। कई क्रिकेटर्स के बॉलीवुड हीरोइनों के साथ अफेयर्स सुर्खियों में रहे। तस्वीरों में देखते हैं कुछ ऐसे ही क्रिकेटरों की लव स्टोरी।
ये हैं भारतीय क्रिकेट की 10 सबसे चर्चित लव स्टोरीज
गीता बसरा और हरभजन सिंह
टीम इंडिया के टर्बिनेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा के प्यार के किस्से भी भारतीय क्रिकेट में काफी चर्चा में रहे। हरभजन की बहन की शादी में गीता बसरा की मौजूदगी से इसे हवा भी मिली। लेकिन 29 अक्टूबर 2015 को दोनों ने शादी करके सभी खबरों को विराम लगा दिया।
दीपिका पादुकोण और महेंद्र सिंह धोनी
शादी से पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके साथी खिलाड़ी युवराज सिंह के साथ दीपिका पादुकोण के अफेयर्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन प्यार का ये किस्सा भी अंजाम तक नहीं पहुंचा।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
आजकल सबकी जुबान पर अनुष्का और विराट कोहली के प्यार के किस्से हैं। अब देखना होगा कि इनका प्यार शाादी में बदलता है या नहीं।
नगमा और सौरभ गांगुली
सौरभ गांगुली का नाम भी अभिनेत्री नगमा के साथ खूब उछला। वर्ष 2003 में Savvy मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में नगमा ने इस बात को कबूल था की दोनों के बीच में कुछ ना कुछ था हालांकि यह लव स्टोरी भी अधूरी रह गयी।
अमृता सिंह और रवि शास्त्री
जो लोग रवि शास्त्री को जानते हैं वो इस बात से सहमत होंगे एक अपने जवानी के दिनों में रवि शास्त्री सबसे हैंडसम भारतीय क्रिकेटर्स में से एक थे , और इस बात को नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता की बॉलीवुड और भारतीय क्रिकेट का पुराना संबंध है और शायद इस परंपरा को बरकरार रखते हुए उस समय भारतीय टीम के कप्तान रवि शास्त्री और अभिनेत्री अमृता सिंह की रिलेशनशिप की खबरें भी उस दौर में मीडिया हेडलाइंस बनी।
ईशा शेरवानी और जहीर खान
जहीर खान और ईशा शेरवानी की कहानी भी शादी तक पहुंचती नजर आई, लेकिन इस कहानी में भी एंटी क्लाइमैक्स आ गया।
संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन
संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शादी की।लेकिन दोनों ने अंततः तलाक़ ले लिया।
सुष्मिता सेन और वसीम अकरम
एक समय पर सुष्मिता सेन और वसीम अकरम के अफेयर की चर्चा भी मीडिया में हुई थी।
नीना गुप्ता और रिचर्डस
नीना गुप्ता और रिचर्डस ने शादी तो नहीं की लेकिन उन दोनों की बेटी ने अब तक इस जोड़ी को अलग अलग देशों में रहने के बावजूद भावनात्मक बंधन में बांधे रखा है।
ये हैं भारतीय क्रिकेट की 10 सबसे चर्चित लव स्टोरीज
Reviewed by Ankita
on
मंगलवार, मार्च 21, 2017
Rating:
Reviewed by Ankita
on
मंगलवार, मार्च 21, 2017
Rating:










