[entertainment]

ये है बॉलीवुड की 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियां

जब फिल्मों से पैसा कमाने की बात होती है तो अक्सर अभिनेताओं का ही जिक्र किया जाता है जबकि बॉलीवुड में अभिनेत्रियां भी अच्छी खासी कमाई करती है फिल्मों के अलावा विज्ञापन भी कमाई का मुख्य जरिया होता है। चूँकि बॉलीवुड बेहद खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्रियों से भरा है इसलिए यह तय कर पाना की कौन कितना कमा रहा है यह एक मुश्किल कार्य है फिर भी बॉलीवुड की 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियों के बारे में हमने यह लिस्ट तयार की है , तो आइये देखते हैं कौन कितनी कमाई करती है :-






ये है बॉलीवुड की 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियां 


10. प्रियंका चोपड़ा 


प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री , गायका , और फिल्म निर्माता है , प्रियंका मिस वर्ल्ड पेजेंट 2000 की विजेता भी रह चुकी है। बॉलीवुड के बाद अब प्रियंका हॉलीवुड का रुख भी कर चुकी , इसके अलावा उन्होंने अपने सिंगिंग टैलेंट से भी सबको भौंचक्का कर दिया था। लगभग 8 मिलियन डॉलर  की वार्षिक आय के साथ प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में नंबर 10 पर हैं। 

9. मल्लिका शेरावत 


मीडिया में सेक्स सिंबल से मसहूर मल्लिका चोपड़ा को फिल्मों में बोल्ड सीन करने के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड की सबसे बेबाक अभिनेत्रियों में मल्लिका शेरावत का नाम लिया जाता है। लगभग 10 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय के साथ मालिक शेरावत इस लिस्ट में नंबर 9 पर हैं।  

8. करिश्मा कपूर 


करिश्मा कपूर मशहूर कपूर खानदान से संबंध रखती है , परंतु अपनी पहली फिल्म 'प्रेम क़ैदी ' से उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया।  लगभग 12 मिलियन डॉलर के साथ करिश्मा कपूर इस लिस्ट में नंबर 8 पर हैं। 






7. इलियाना डिक्रूज़ 


तेलुगु फिल्मों से अपने एक्टिंग कैरिअर की शुरुआत करने वाली इलियाना डिक्रूज़ अब बॉलीवुड में अपना लोहा मनवा चुकी है। लगभग 12 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय के साथ इलियाना डिक्रूज़ इस लिस्ट में नंबर 7 पर हैं। 

6. काजोल देवगन 


90 के दशक के दर्शकों का मनोरंजन करने वाली काजोल आज भी दर्शकों के दिलों का राज़ करती है , आज भी कई विज्ञापनों की ब्रांड अम्बेसडर हैं। लगभग 18 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय के साथ काजोल इस लिस्ट में नंबर 6 पर हैं। 

5. अमृता राव 


सायकोलॉजी में डिग्री प्राप्त करने वाली अमृता राव एक बेहतरीन अदाकारा हैं। वर्ष 2009 से वर्ष 2016 तक उन्होंने लगभग 13 फिल्मे और ढेर सारे विज्ञापनों में काम किया।  लगभग 20 मिलियन डॉलर की वार्षिक  अमृता राव इस सूचि में नंबर 5 पर हैं। 

4. दीपिका पादुकोण 


दीपिका पादुकोण  एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं।कॉलेज में अपने अध्ययन के दौरान उन्होंने अपने ऊँचे कद और कसी हुई काठी के कारण मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने का निर्णय लिया। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय ब्रांडों जैसे लिरिल,डाबर, क्लोज-अप टूथपेस्ट और लिम्का के लिए मॉडलिंग की है। उन्हें कई प्रतिष्ठित मॉडलिंग के प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें भारत के ज्वैल्स ऑफ इंडिया का ब्रांड प्रतिनिधित्व भी शामिल था। दीपिका पादुकोण ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर अपनी उपस्थिति दर्ज की जब मेबिलिन ने उन्हें अपना नया अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया। लगभग 25 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय के साथ दीपिका इस लिस्ट में नंबर 4 पर हैं। 

3. प्रीति जिंटा 


प्रीटी ज़िंटा एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। वे हिन्दी, तेलगू, पंजाबी व अंग्रेज़ी फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। मनोविज्ञान में उपाधी ग्रहण करने के बाद ज़िंटा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत दिल से..  से की और उसी वर्ष फ़िल्म सोल्जर में पुनः दिखी। इन फ़िल्मों में अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा का पुरस्कार प्रदान किया गया और आगे चलकर उन्हें फ़िल्म क्या कहना में कुँवारी माँ के किरदार के लिए काफ़ी सराहा गया। उन्होंने आगे चलकर भिन्न-भिन्न प्रकार के किरदार अदा किए व उनके अभिनय व किरदारों ने हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्रियों की एक नई कल्पना को जन्म दिया। लगभग 30 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय के साथ प्रीती जिंटा नंबर 3 पर हैं। 

2. अमीषा पटेल


अमीषा पटेल हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 9 जून 1976 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। लगभग 30 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय के साथ अमीषा इस लिस्ट में नंबर 2  पर हैं। 

1. ऐश्वर्या राय बच्चन 







 ऐश के नाम से भी मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो मे भी काम किया है|उनको मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हेंकैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म कंडूकोंडिन कंडूकोंडिन काफी मशहूर हुई। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी। लगभग 40 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय के साथ ऐश्वर्या इस लिस्ट में नंबर 1 हैं। 
  

ये है बॉलीवुड की 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियां ये है बॉलीवुड की 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियां Reviewed by Ankita on बुधवार, जनवरी 04, 2017 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...