समाजवादी पार्टी के गठन से संग्राम तक ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप
समाजवादी पार्टी मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में आधारित है। इसके समर्थन में बड़े पैमाने पर ओबीसी (अन्य पिछड़े जातियों), विशेष रूप से मुलायम सिंह यादव की अपनी यादव जाति और मुसलमानों पर आधारित है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा और देश के अन्य राज्यो के विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। हालांकि इसकी सफलता मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में ही है। समाजवादी पार्टी राममनोहर लोहिया और चोधरि चरण सिंह के आदर्शो मे चलने मे विश्वास रखती है.समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेता मुलायम सिंह भारत सरकार मे रक्षा मंत्री रह चुके है और राष्ट्रीय राजनीति के सबसे बड़े समाजवादी नेता है जिनका सम्मान सभी अन्य पार्टी के नेता करते हैं.समाजवादी पार्टी संसद मे तिसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में एक राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच एक समान दूरी बनाए रखने की कोशिश करता है।आज कल समाजवादी पार्टी अपने चुनाव निशाँ को लेकर काफी चर्चा में और आज इलेक्शन कमीशन ने भी चुनाव निशान का हक़दार अखिलेश को ही बताया पर क्या समाजवादी के गठन से लेकर आज के संग्राम तक समाजवादी पार्टी के बारें में ये 10 बातें तो शायद नहीं जानते होंगे आप :-
समाजवादी पार्टी के गठन से संग्राम तक ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप
1# समाजवादी पार्टी का गठन सन 1992 में डिफेंस मिनिस्टर और उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव ने किया। वास्तव में समाजवादी पार्टी उन चंद पार्टियों में से हैं जिनका गठन जनता दल टूटने के बाद हुआ था।
2# समाजवादी पार्टी का चुनाव निशान साईकल है। जिसे लाल और हरे रंग के दोहरे ध्वज पर सफ़ेद रंग से उकेरा गया है , जो राज्य में समग्र प्रगति और विभिन्न समुदायों के विकास का प्रतीक है।
3# जब शिव सेना ने उत्तरभारतीयों के खिलाफ महाराष्ट्र में विरोध किया तो समाजवादी पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी थी जिसने उत्तरभारत प्रवासियों के समर्थन में आवाज उठाई थी।
4# समाजवादी पार्टी ने बाबरी मस्ज़िद विध्वंस का कड़ा विरोध किया और कई बार बीजेपी को इसके लिए ज़िम्मेदार भी ठहरा चूकी है। समाजवादी पार्टी आज भी उस दिन को देश के इतिहास में काला दिवस के रूप में याद रखती है।
5# 1996 तक समाजवादी पार्टी का बुनियादी संगठन केवल ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों तक ही सीमित था परंतु 1996 में अमर सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद इस पार्टी के राजनितिक , बॉलीवुड और उद्योगिक घराने से संबंध और मज़बूत हुए।
6# 15वें लोकसभा इलेक्शन्स तक समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी थी।
7# समाजवादी पार्टी के निर्वाचित सदस्य अखिलेश यादव और वर्तमान मुखिया भारत के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।
8# समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चूके है और दिलचस्प बात ये की दो अलग पार्टियों से। पहले बार सन 1989 में जनता दल से और 1993 और 2003 में समाजवादी पार्टी से।
9# 2017 विधानसभा के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की एक मुलायम सिंह यादव ने और एक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने।
10# 15 लोकसभा तक समाजवादी पार्टी भारतीय संसद की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी थी हालांकि फिर भी चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी को आज तक भी राष्ट्रीय दल का दर्जा नहीं दिया। समाजवादी पार्टी आज भी प्रादेशिक पार्टी ही है।
समाजवादी पार्टी के गठन से संग्राम तक ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप
Reviewed by Ankita
on
मंगलवार, जनवरी 17, 2017
Rating:
Reviewed by Ankita
on
मंगलवार, जनवरी 17, 2017
Rating:





