[entertainment]

भारत की यंगेस्ट बिज़नस वुमन ईशा अंबानी के बारें में जानिए 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

भारत की सबसे अमीर बेटियों में शामिल ईशा अंबानी रिलायंस जियो के साथ अपने फैमिली बिजनेस में एंट्री कर चुकी हैं। ईशा अंबानी रिलायंस जियो के बोर्ड में डायरेक्‍टर हैं।मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं। इसी तरह ईशा अंबानी भी भारत की सबसे अमीर स्‍टार किड में शामिल हैं। 2008 में फोर्ब्‍स ने ईशा अंबानी की नेटवर्थ 70 मिलियन डॉलर आंकी थी।


भारत की यंगेस्ट बिज़नस वुमन ईशा अंबानी के बारें में जानिए 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स 


1. AJIO AJIO फैशन सेग्मेंट में इंडियन ई-कॉमर्स कंपनी है। यह रिलायंस रिटेल की सब्सिडियरी है। ईशा अंबानी AJIO की ब्रांडिंग और मैनेजमेंट को देख रही हैं। इसे अप्रैल 2016 में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने लॉन्‍च किया था। इस ऑनलाइन फैशन रिटेलर की लॉन्चिंग के पीछे ईशा अंबानी रही हैं। कंपनी का हेडर्क्‍वाटर बेंगलुरु में है।




2. ईशा अंबानी ने मात्र 23 साल की उम्र में फोर्ब्‍स की एशिया की पावर बिजनेसवुमन में जगह बनाई। फोर्ब्‍स की ओर से ईशा अंबानी को 2015 में एशिया से ’12 पावर बिजनेसवुमन’ में शामिल किया गया। वह 2008 में फोर्ब्‍स की ‘यंगेस्‍ट बिलिनेयस एरिस’ लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर रहीं।








3. ईशा अंबानी येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्‍टडीज में ग्रैजुएट हैं। ईशा ने 2014 में अपना ग्रैजुएशन पूरा किया था।




4. ग्रैजुएशन करने के बाद ईशा अंबानी ने फैमिली बिजनेस में कदम रखा। वह रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के टेलिकॉम बिजनेस रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स में शामिल हैं। उनके साथ उनके भाई आकाश अंबानी भी जियो में डायरेक्‍टर हैं।



5. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज जब 2015 में अपने इम्‍प्‍लॉइज के लिए के रिलायंस जियो सर्विस लॉन्‍च करने जा रही थी, तो इस प्रोजेक्‍ट को ईशा ने अपने भाई आकाश के साथ इसे लीड कियाथा। इसके साथ ही इसी प्रोजेक्‍ट के लिए उन्‍होंने ब्रांड एम्‍बेसडर शाहरुख खान के साथ भी काम किया था |






6. ईशा अंबानी, मुकेश और नीता अंबानी की इकलौती बेटी हैं। उनके दो भाई अनंत अंबानी और आकाश अंबानी है। अनंत अंबानी ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं।

7. ईशा अंबानी को स्‍पोर्ट्स से भी लगाव रहा है। ईशा यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम की तरफ से खेला करती थीं। इसके साथ ही ईशा एक ट्रेन्‍ड पियानिस्‍ट (पियानोवादक) हैं।




8.ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वें भाई-बहन हैं। अधिकांश लोगों को यह बात मालूम नहीं होगी। हालांकि, अनंत अंबानी ईशा अंबानी से छोटे हैं। 







भारत की यंगेस्ट बिज़नस वुमन ईशा अंबानी के बारें में जानिए 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स भारत की यंगेस्ट बिज़नस वुमन ईशा अंबानी के बारें में जानिए 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स Reviewed by Ankita on गुरुवार, दिसंबर 29, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...