[entertainment]

ये हैं भारत की टॉप 10 न्यूज़ टीवी एंकर

भारत में दैनिक समाचार देखना अब लोगो की दिनचर्या का अहम् हिस्सा हो चूका है। मीडिया क्षेत्र आज भारत में सबसे ज्यादा तेजी से विकसित  हो रहा करिअर ऑप्शन हैं। बहूत सारे युवा पत्रकारिता को एक स्थाई कैरिअर विकल्प के तौर पर चुनने के लिए विचार विमर्श कर रहे हैं। क्योंकि भारत जैसे देश में ख़बरों को इतना महत्व दिया जाता है खास कर उम्रदराज़ लोगों द्वारा इसलिए इस क्षेत्र में ग्लैमर अपना पाँव पसार चूका है।  हालांकि पूरी दुनिया की तरफ नज़र घुमाई जाये तो बहूत सारी न्यूज़ एंकर इस क्षत्र में है पर इस पोस्ट में हम भारत की सबसे खूबसूरत महिला एंकर की बात कर रहे हैं। तो आइये नज़र डालते हैं टीवी  की  टॉप 10 एंकर पर :-






ये हैं भारत की टॉप 10 न्यूज़ टीवी एंकर 



10.शैली चोपड़ा (तहलका -इटी नाउ ET NOW)


मुम्बई हमलों को लाइव कवर करने वाली शैली चोपड़ा ET Now बिज़नस न्यूज़ चैनल की एंकर हैं। शैली चोपड़ा एंकरिंग के लिए कई अवार्ड भी जीत चुकी हैं। वह 13 वर्षों से ET NOW के लिए काम कर रही हैं। एंकरिंग के अलावा शैली एक लेखिका और संपादिका भी हैं , वह हर हफ्ते न्यूज़ कॉलम लिखती हैं। 

शैली ने कई प्राइमटाइम शोज में कई महान  हस्तियों के इंटरव्यू भी किये हैं जिनमें वारेन बफेट, जॉर्ज सोरोस, अंशु जैन, पी चिदंबरम, क्रिस्टीन लगार्डे आदि शामिल हैं। सितम्बर २०१२ तक शैली चोपड़ा ET Now Business News Channel की मुख्य महिला संपादक एवं मुख्य महिला एंकर थी। 

9.  निधि राज़दान (NDTV- 24 X 7)

निधि राज़दान एनडीटीवी 24 x 7 की मुख्य महिला न्यूज़ एंकर हैं। खूबसूरत चेहरा , मखमल आवाज़ एव उत्कृष्ट पत्रकारिता कौशल , निधि को भारत की सबसे लोकप्रिय न्यूज़ एंकर में शुमार करता है। निधि राज़दान ने सन 1999 में बतौर एंकर  एनडीटीवी 24 x 7 ज्वाइन किया परंतु अपनी प्रतिभा के दम पर उन्हें कुछ समय बाद ही वरिष्ठ पत्रकार के पद पर पदोन्नत कर दिया किया , पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए उन्हें रामनाथ गोएंका अवॉर्ड से भी समानित किया जा चूका है। 






8. अंबिका आनंद (NDTV Good Times)


अम्बिका आनंद NDTV Good Times की एंकर और लाइफस्टाइल भाग की मुख्य संपादिका है। फैशन से सम्बंधित कई शोज होस्ट कर चुकी हैं जिनमें शामिल हैं :-I’m Too Sexy – Get the Look, Band Baajaa Bride Season 2 and has previously anchored shows like Band Baaja Bride, The Big Fat Indian Wedding, I’m Too Sexy For My Shoes. I’m Too Sexy –All Access, Born in New Delhi. अम्बिका आनंद का जन्म 15 दिसंबर 1980 को दिल्ली  में हुआ था उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली  पब्लिक स्कूल और ग्रेजुएशन जीसस एंड मैरी कॉलेज , दिल्ली विश्वविद्यालय से की। अंबिका ने कार्डिफ बिज़नस स्कूल से इकोनॉमिक्स में डिप्लोमा डिग्री भी प्राप्त की है। 

7. पालकी एस उपाध्याय (CNN -IBN)


पालकी जून २००५ से CNN -IBN के लिए न्यूज़ एंकर के रूप में काम कर रही हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पालकी ने एम ए किया है। पालकी उपाध्याय वाराणसी में पैदा हुई थी  और उसके पिता एक जाने-माने क्रिकेटर हैं तथा माँ एक प्रसिद्ध सौंदर्य विशेषज्ञ है।

6. कदंबिनी शर्मा (NDTV India)


कदंबिनी  शर्मा भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज़ चैनल NDTV की मुख्या न्यूज़ एंकर हैं। भारत आम चुनाव 2014 में चुनावों की कवरेज के लिए उन्होंने के स्पेशल शो किया जिसका नाम था मिशन 2014 , कदंबिनी शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि संकाय के तहत ग्रेजुएशन किया है। 

5. शीरीन  भान (CNBC)


शीरीन भान सीएनबीसी का एक जाना पहचाना चेहरा है। शीरीन भान कई टीवी शोज प्रस्तूत कर चुकी है जिनमें शामिल है Young Turk’ , ‘India Business Hour’, ‘The Nation’s Business’ and ‘Power Turks’.शीरीन भान को विश्व आर्थिक फोरम ने 2009 में Young Global Leaders अवार्ड  चुना था। प्रषिद्ध मैगज़ीन वोग ने 2008 में शीरीन भान को 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल किया था। 

4.अर्चना विजया ( Channel V)


अर्चना विजया चैनल वी की एक सक्रिय एंकर हैं। अर्चना एक सुपरमॉडल  भी हैं। सन 2011 मे उन्होंने सेट मैक्स के लिए सबसे बड़ा खेल महोत्सव को भी प्रस्तूत किया था। 

3. अंजना ओम  कश्यप  (AajTak)



अंजना ओम कश्यप भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज़ चैनल आजतक की उप संपादक है। अंजना ओम  कश्यप आज तक पर नियमित रूप से एक बहस शो हल्ला बोल होस्ट करती हैं। अंजना ओम कश्यप ज़ी न्यूज़ के लिए भी काम कर चुकी है। 

2. मयंती लैंगर (ESPN)


मयंती  लैंगर ईएसपीएन के एक खेल पत्रकार है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका के फुटबॉल खिलाड़ी थी। वह भारत की सबसे खूबसूरत महिला पत्रकारों में से एक हैं। मयंती लैंगर FIFA Beach Volleyball के लिए गेस्ट एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं, और मुझसे पूछें तो मयंती लैंगर बेहद खूबसूरत खेल पत्रकार हैं। 






1. श्वेता सिंह (AajTak)


श्वेता सिंह भारत की सबसे खूबसूरत महिला पत्रकारों में से एक हैं आज श्वेता सिंह आज तक की उप  संपादक हैं। श्वेता सिंह ने अपना करिअर  टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ  सन 1996 में प्रारंभ किया था। श्वेता सिंह भी आजतक जॉइन करने से पहले ज़ी न्यूज़ के लिए काम कर चुकी हैं। 



आपकी पसंदीदा न्यूज़ एंकर कौन सी हैं आप कमेंट करके बता सकते हैं। 
ये हैं भारत की टॉप 10 न्यूज़ टीवी एंकर ये हैं भारत की टॉप 10 न्यूज़ टीवी एंकर Reviewed by Ankita on सोमवार, जनवरी 02, 2017 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...