[entertainment]

इन लड़ाकू विमानों की वजह से हर बार पाकिस्तानी एयरफोर्स पर भारी पड़ती है IAF

 इन लड़ाकू विमानों की वजह से हर बार पाकिस्तानी एयरफोर्स पर भारी पड़ती है IAF

किसी भी युद्ध के दौरान उस देश की वायुसेना युद्ध के परिणाम बदल सकती है , आज हम बात कर रहे है भारतीय वायुसेना की लगभग 83 साल के गौरवशाली इतिहास में भारतीय वायुसेना का कई अहम युद्धों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।  1965 और 71 की जंग में भी भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी आर्मी के सैंकड़ो टैंकों को  बर्बाद कर दिया था और पाकिस्तानी सैनिकों को भागने के लिए मजबूर कर दिया था दरअसल भारतीय वायुसेना के पास कई ऐसे लड़ाकू विमान है जो चंद मिनटों में पाकिस्तानी आर्मी और एयरफोर्स की धज्जियाँ उड़ा सकते है आइये नज़र डालते है कुछ टॉप लड़ाकू विमानों पर जो भारतीय वायुसेना की ताक़त हैं :-




1. SUKHOI 30 MKI


सुखोई 30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का अग्रिम पीड़ी  का लड़ाकू विमान है। यह बहु-उपयोगी लड़ाकू विमान रूस के सैन्य विमान निर्माता सुखोई तथा भारत के हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से बना है। अभी भारतीय वायुसेना के पास 272 सुखोई 30 MKI  लड़ाकू विमान है जिन्हें बढ़ाकर 2020 तक 314 किया जाना है। एक सुखोई 30 MKI की कीमत लगभग 352 करोड़ रूपए है।  सुखोई 30 MKI एक बार में 3000 KM  की उड़ान भर सकता है।  सुखोई 30 MKI धरातल से ज्यादा ऊंचाई पर 2100KM /प्रतिघंटा जबकि धरातल  नज़दीक 1350KM /प्रतिघंटे की रफ़्तार से उड़ सकता है। निकट भविष्य में इसे ब्रम्होस मिसाइल से लैस किया जाएगा। 




2. HAL TEJAS


तेजस हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटिड द्वारा विकसित लाइट कॉम्बैट एयर क्राफ्ट है। तेजस ने अपनी पहली उड़ान 3 जनवरी 2001 को भरी एक तेजस विमान की कीमत लगभग रु ० 150 करोड़ है। तेजस 1350 KM /प्रतिघंटे की रफ़्तार से उड़ान भर सकता है तथा एक बार में 3000 KM का चक्र लगा सकता है।  तेजस  को डर्बी , पाइथन और  R-77 जैसी मिसाइलों से लैस किया गया है। 




3. DASSULT MIRAGE 2000


डसॉल्ट मीराज 2000 फ्रांस से खरीदा गया चौथी पीढ़ी का एक इंजन वाला लड़ाकू विमान है। एक डसॉल्ट मीराज 2000 की कीमत लगभग $23 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। डसॉल्ट मीराज 2000 की अधिकतम गति 2336 KM/प्रतिघंटा है तथा एक बार में ईंधन भरने पर 3335KM  की दूरी तय कर सकता है। 
इन लड़ाकू विमानों की वजह से हर बार पाकिस्तानी एयरफोर्स पर भारी पड़ती है IAF  इन लड़ाकू विमानों की वजह से हर बार पाकिस्तानी एयरफोर्स पर भारी पड़ती है IAF Reviewed by Ankita on बुधवार, अक्तूबर 05, 2016 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...