[entertainment]

ये है इतिहास का सबसे निर्दयी राजा, 4 पत्नियों और 500 रखैलों से हैं इसकी 1,171 संताने

ना जाने कितने रहस्य इतिहास के सीने में दफ़न होते हैं, अगर खोजा जाए तो दुनिया में सदियों पुराने महल, किले, वस्तुयें, नगर अथवा राज्य कोई न कोई कहानी बयाँ करते हैं। ‘मोरक्को’ उत्तरी अफ्रीका का एक देश जो एक सुल्तान के इतिहास का गवाह है, जिसका नाम ‘सुल्तान मौलय इस्माइल’ था और 1672 से 1727 तक उसने ‘मोरक्को’ पर राज किया।

मुहम्मद का वंशज था सुल्तान मौलय

(फोटोसाभार : www.arabpress.eu )

सुल्तान मौलय को इस्लाम के संस्थापक मुहम्मद का वंशज माना जाता है और साथ ही तकरीबन 1,000 बच्चों का पिता भी। यद्धपि वैज्ञानिक इतिहास के इन आंकड़ों पर संदेह जताते हैं, जिसकी पुष्टि के लिए एक मानव-विज्ञान टीम का गठन कर कम्प्यूटर एक्सपेरिमेंट कर इसकी सत्यता की जाँच की गयी और पाया की अगर कोई व्यक्ति 32 साल लगातार रोज अलग अलग स्त्रियों के साथ एक बार संबंध बनाए तो इसकी सम्भावना है ।

888 बच्चे थे सुल्तान मौलय इस्माइल के
(फोटोसाभार : i.huffpost.com)

सुल्तान मौलय इस्माइल के बच्चों की संख्या के बारे में अनेक मत हैं। जहाँ गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार उसके 888 बच्चे थे, वहीँ फ्रेंच के कूटनीतिज्ञ ने उसके 1,171 बच्चे होने का दावा किया। मौलय ने फैज़ (मोरक्को का एक नगर )में 400 आदमियों के सर काटकर अपने शासन की शुरुआत की और अपने 55 साल के राज्यकाल में तकरीबन 30,000 लोगों का शोषण कर उनको मौत के हवाले कर दिया (इसमें युद्ध में मारे जाने वाले सैनिकों और राजाओं की संख्या शामिल नहीं है ) ।

सैनिकों के साथ मिलकर फैलाया आंतक 

मोरक्को के इतिहास का सबसे शक्तिशाली मौलय बहुत निर्दयी प्रवृत्ति का था जिसके कारण उसको खूँखार रक्तपिपासु की उपाधि दी गयी। उसने 1,50,000 सैनिकों के सेना गठित कर मोरक्को में क्रूरता का आंतक फैलाया मौलय अपनी 4 पत्नियों और 500 रखैलों पर बहुत पैनी नज़र रखता था। अगर कोई व्यक्ति बिना उसकी आज्ञा के इन स्त्रियों से बात करता पाया जाता तो उसको तुरंत मृत्युदंड दे दिया जाता।

संतानो में राजगद्द्दी को लेकर झगड़े हुए 

80 साल की उम्र में ‘मैक्नेस’ में मौलय की मृत्यु हो गयी जिसके बाद उसकी संतानोंं में राजगद्द्दी के लिए झगड़े शुरू हो गए। 1755 में तीव्र भूकंप से उसके साम्राज्य को बहुत नुकसान हुआ, जिसके बाद 1757 में मौलय के पोते मुहम्मद III ने ‘मर्राकेश’ को अपनी राजधानी घोषित किया। आज भी मोरक्को में उसके वंशज शासन कर रहे हैं ।

लेख साभार : इस लेख का सन्दर्भ जागरण ब्लॉग से लिया गया है। 
ये है इतिहास का सबसे निर्दयी राजा, 4 पत्नियों और 500 रखैलों से हैं इसकी 1,171 संताने ये है इतिहास का सबसे निर्दयी राजा, 4 पत्नियों और 500 रखैलों से हैं इसकी 1,171 संताने  Reviewed by Ankita on मंगलवार, मई 09, 2017 Rating: 5
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...